Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

शादी के बंधन में बंधे Pushpa के भाई अल्लू सिरिश, सामने आई न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटोज

Allu Sirish Nayanika Reddy Wedding: अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी संग 7 फेरे ले लिए हैं. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं फैंस भी कपल की इन फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 7, 2026 10:50
allu sirish nayanika reddy wedding

Allu Sirish Nayanika Reddy Wedding: ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश शादी के बंधन में बंध गए हैं. अल्लू सिरिश ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ सात फेरे ले लिए हैं. सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल के फोटोज सामने आ गए हैं और फैंस इन फोटोज पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. वायरल फोटोज में अल्लू अर्जुन भी अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी की फोटोज में एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी भी साथ में पोज देते नजर आए.

शादी के बंधन में बंधे कपल

अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी की रस्में कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं अब इन रस्मों के बीच अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी ने पूरे रिति-रिवाज से शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू किया है. शादी की दिलचस्प बात ये है कि अल्लू सिरिश और नयनिका ने 6 मार्च को शादी की और इसी दिन अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी के साथ 7 फेरे लेकर उन्हें मंगलसूत्र पहनाया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘गिर-गिर के इंसान…’, The 50 में घायल हुए रजत दलाल, सर्जरी के बाद बताया कैसा है हाल?

फोटोज हुईं वायरल

सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी भी कपल को आर्शीवाद देते नजर आ रहे हैं. वहीं फोटोज में रामचरण और उनकी पत्नी उपासना पोज देते नजर आ रहे हैं. इनके साथ ही अल्लू अर्जुन और उनकी रियल लाइफ ‘श्रीवल्ली’ यानी स्नेहा रेड्डी भी एक-दूसरे के साथ पेाज देते नजर आए. ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अब वह बेहतर हैं…’, जावेद अख्तर ने बताया कैसी है सलीम खान की तबीयत, जानिए कैसा है हाल

तीन सुपरस्टार्स दिखे साथ

अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी से एक और फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस फोटो में अल्लू अर्जुन, सूर्या और मेगास्टार चिरंजिवी एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. इन फोटोज में तीनों सुपरस्टार आपस में कुछ बातें करते नजर आ रहे हैं. वहीं बता दें अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी अक्टूबर 2023 से डेट कर रहे हैं. अब जाकर दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं.

First published on: Mar 07, 2026 10:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.