Alia Bhatt Shares Photos on Ranbir Kapoor Birthday: आज यानी 28 सितंबर को ‘एनिमल’ एक्टर रणबीर कपूर का जन्मदिन है। रणबीर कपूर आज 42 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर रणबीर की वाइफ यानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो किसी का भी दिल छू लेगा। जैसे ही आलिया ने इस पोस्ट को शेयर किया, वैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन देने लगे।
सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हुआ पोस्ट
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा है। आलिया ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने 6 फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में आप देख सकते हैं आलिया, रणबीर और राहा ने एक पेड को हग किया हुआ है। दूसरे फोटो में रणबीर का बैकसाइट लुक नजर आ रहा है और राहा भी अपने पापा की गोद में नजर आ रही है। ये फोटो हर किसी का दिल छू रही है।
यूजर्स ने लुटाया प्यार ही प्यार
तीसरे फोटो की बात करें तो इसमें रणबीर और आलिया नजर आ रहे हैं। हालांकि ये फोटो कुछ ब्लर है। चौथे फोटो की बात करें तो इसमें रणबीर और राहा का बैकसाइड लुक नजर आ रहा है। पांचवे फोटो की बात करें तो इसमें तो आलिया ने इसमें कॉफी मग के साथ फोटो शेयर की है और आखिरी फोटो में आलिया ने हैप्पी बर्थडे रणबीर का एक बैलून शेयर किया है।
सेलेब्स ने भी दी बधाई
जैसे ही इंस्टाग्राम पर लोगों की नजर आलिया के इस पोस्ट पर पड़ी, तो लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि हैप्पी बर्थडे रणबीर। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल की फोटो है। तीसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे आरके। इतना ही नहीं बल्कि आलिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स भी प्यार बरसा रहे हैं।
नीतू कपूर ने किया खास कमेंट
आलिया के इस पोस्ट पर नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। आदिती राव हैदरी ने भी इस पोस्ट पर दिल का इमोजी पोस्ट किया है। अर्जुन कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि दूसरे फोटो ने दिल जीत लिया। इस तरह सभी कमेंट्स करके पूरी फैमिली पर प्यार बरसा रहे हैं। इंटरनेट पर ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अगर पोस्ट के कैप्शन की बात करें तो आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि sometimes all you need is a giant hug and you make life feel like one, happy birthday baby.
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड को बेस्ट कॉमिक रोल का अवार्ड, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये पोस्ट
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
4 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
5 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
6 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
7 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
9 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
16 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines