Upcoming Popular Web Series: फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज का अपना अलग क्रेज है। फैंस भी अपनी फेवरेट सीरीज को देखने के लिए बेताब रहते हैं। लंबे इंतजार के बाद कल 28 मई को ‘पंचायत 3’ रिलीज हो गई है। इस सीरीज को फैंस अपना बेशुमार प्यार दे रहे हैं। जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज के पिछले दो सीजन को काफी पसंद किया गया था। तीसरे सीजन ने फैंस का इस कदर दिल जीता कि लोग अब चौथे सीजन का इंतजार करने लगे हैं। खैर चौथा सीजन आने में अभी वक्त है। इससे पहले जान लेते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब कौन-सी वेब सीरीज रिलीज होने की कगार पर हैं? आइए डालते हैं एक नजर अपकमिंग वेब सीरीज की रिलीज डेट पर…
कोटा फैक्ट्री
जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत 3’ काफी हिट साबित हो रही है। इसके बाद एक्टर की अगली सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री‘ भी पाइपलाइन में हैं। इस सीरीज के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं। वहीं तीसरा पार्ट आने वाला है। इस सीरीज के लिए आपको लंबा इंतजार करना नहीं पड़ेगा क्योंकि कोटा फैक्ट्री का तीसरा सीजन अगले महीने 3, जून 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
मिर्जापुर 3
अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज है। इसके अब तक दो पार्ट आ चुके हैं, जिन्हें फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। अब इस सीरीज के तीसरे पार्ट पर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर 3‘ की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये वेब सीरीज जुलाई महीने में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: इंजीनियर बनना था, एक्टर बन गए, ‘हाईवे’ से मिला ब्रेक; जानें कैसे Panchayat 3 के बिनोद बन छाए अशोक पाठक?
गुल्लक
TFV की पॉपुलर वेब सीरीज ‘गुल्लक’ भी पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है। इसके अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। चौथे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच खुशखबरी वाली बात ये है कि ‘गुल्लक 4’ वेब सीरीज जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस वेब सीरीज को मेकर्स अगले महीने 7 जून, 2024 को सोनी लिव पर स्ट्रीम करेंगे।
पाताल लोक 2
अमेजन प्राइम वीडियो पर एक सीरीज आई थी जिसका नाम था ‘पाताल लोक’ और इसे मेकर्स ने साल 2020 में लॉकडाउन के समय पर रिलीज किया था। पहले सीजन को फैंस ने खूब प्यार दिया था अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को ला रहे हैं। हालांकि रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने जब अपनी वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट शेयर की थी, उस वक्त मेकर्स ने ‘पाताल लोक 2’ का पोस्टर शेयर किया था।
बंदिश बैंडिट्स 2
श्रेया चौधरी और ऋत्विक भौमिक स्टारर वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। उस वक्त इस सीरीज को फैंस ने काफी प्यार दिया था। लव स्टोरी पर बेस्ड इस सीरीज के दूसरे पार्ट को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट करने का जिम्मा उठाया है। अब जल्द ही ‘बंदिश बैंडिट्स 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines