एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर फैंस की बिच काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस मूवी का जोरों शोरों से प्रमोशन भी किया जा रहा है. फिल्म से जुड़ा हाल ही में एक पोस्टर भी शेयर किया गया था, जिसे देखने के बाद मूवी को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
दरअसल, एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का टीजर और ट्रेलर दोनों ही जारी कर दिया गया है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. वहीं अब एक्टर के फैंस फिल्म का काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने साफ कर दिया था कि यह मूवी दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन अब खबर आ रही है कि मूवी की रिलीज डेट प्री-पोन हो रही है. यह खबर आते ही मूवी को लेकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद इस OTT पर दस्तक देगी कार्थी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जानें कब होगी स्ट्रीम
‘रामायण’ कब होगी रिलीज?
आपको बता दें कि पहले मूवी ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर खबर आ रही थी कि यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि यह मूवी 1 दिन पहले यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. दरअसल, यह दावा बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स मूवी को जल्द ही रिलीज करने का डिसाइड किया है.
दरअसल , फिल्म रामायण के मेकर्स मूवी को एक ही दिन दुनियाभर में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. इतना ही नहीं स्टेकहोल्डर भी नई रिलीज डेट के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं मूवी की रिलीज को लेकर मेकर्स को फाइनल अप्रूवल मिल जाता है, तो फिल्म रामायण के मेकर्स मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: खनन माफिया से भिड़ेंगी परिणीति चोपड़ा, ‘Reporting Live’ इस दिन Netflix पर देगी दस्तक
‘रामायण’ मूवी स्टार कास्ट
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. वहीं मूवी को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस मूवी में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, तो वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के अहम किरदार में नजर आने वाली है. इस मूवी में रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है. इस मूवी में एक्टर रणबीर कपूर के साथ-साथ सनी देओल और यश भी दमदार अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines