थिएटर्स के बाद इस OTT पर दस्तक देगी कार्थी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जानें कब होगी स्ट्रीम

साउथ सिनेमा की फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक एक्शन-थ्रिलर मूवी के बारे में बताएंगे, जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.

Sardar 2

OTT पर दस्तक देगी कार्थी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म (PIC-IMDb)

ओटीटी पर हर महीने एक से बढ़कर एक मूवी और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए साउथ सिनेमा की कोई एक्शन थ्रिलर मूवी की खोज में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. यह मूवी 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को बड़े पर्दे पर काफी प्यार मिला था.

विज्ञापन

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि कार्थी की एक्शन-थ्रिलर ‘सरदार 2’ (Sardar 2) है. इस मूवी को फेमस डायरेक्टर P. S. Mithran (पी.एस. मिथिरन) ने किया है. इस मूवी में आपको काफी शानदार कहानी के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘सरदार 2’

ओटीटी पर देखने के लिए अगर आप साउथ सिनेमा की कोई एक्शन-थ्रिलर मूवी की खोज कर रहे हैं, तो कार्थी की ये एक्शन-थ्रिलर मूवी ‘सरदार 2’ (Sardar 2) आपको जरूर देखनी चाहिए. इस मूवी में (कार्थी) के साथ-साथ एस.जे. सूर्या, मालविका मोहनन और आशिका रंगनाथ  नजर आए हैं. इस मूवी की कहानी थिएटर्स में लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस एक्शन-थ्रिलर मूवी को आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

‘सरदार 2’ (Sardar 2) मूवी थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है. यह मूवी 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी. अगर आप भी ओटीटी पर मूवी देखना पसंद करते हैं, तो आप इसे देखने का प्लान बना सकते हैं. 

विज्ञापन

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘सरदार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 16.30 करोड़ का कारोबार किया था. इस मूवी को 23.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह मूवी ओटीटी पर दर्शकों को अपना दीवाना बना सकती है कि नहीं. ओटीटी पर इस मूवी को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में स्ट्रीम किया जाने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ