R Madhavan Appointed President Of FTII: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अब नई पारी खेलेंगे। उन्हें भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में माधवन की फिल्म रॉकेट्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके नाम की घोषणा की। साथ ही उन्हें नई पारी के लिए बधाई दी है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि आर माधवन को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामांकित होने पर हार्दिक बधाई। मुझे यकीन है कि उनका विशाल अनुभव और मजबूत नैतिकता इस संस्थान को समृद्ध करेगी, सकारात्मक बदलाव लाएगी और इसे उच्च स्तर पर ले जाएगी।
अभिनेता ने कहा- उम्मीदों पर उतरूंगा खरा
अभिनेता आर माधवन ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सम्मान और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
इसरो के चंद्रयान -3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद 24 अगस्त को आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एस नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन शशिकांत द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘टेस्ट’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म क्रिकेट की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें माधवन मुख्य भूमिका में हैं।
कभी टीवी सीरियल से शुरू किया था करियर
- आर माधवन का जन्म एक जून 1970 को हुआ था।
- 1997 में माधवन ने अपने करियर की शुरुआत एक चंदन के टीवी कमर्शियल ऐड से की थी।
- 1998 में आर माधवन एक अंग्रेजी फिल्म इन्फर्नो में भारतीय पुलिस अफसर का किरदार निभाया था।
- बॉलीवुड में पहचान रहना है तेरे दिल में से मिली।
- 2010 में उन्होंने राजू हिरानी की फिल्म थ्री इडियट्स दमदार अभिनय किया।
- 2011 में फिल्म तनु वेड्स मनु में नजर आए।
- अब तक 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 10 से अधिक पुरस्कार जीते हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का तारा सिंह भारत लेने आया सकीना, खुफिया एजेंसियों का आया पसीना
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
7 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
8 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
10 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
12 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
17 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
18 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
19 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
20 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines