हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक्टर का पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार, सेलिब्रिटीज को करोड़ों की ड्रग्स सप्लाई का लगा आरोप

Actor Ex-Driver Arrested: ड्रग्स की सप्लाई के लिए जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद एएनसी की बांद्रा सेल ने पालघर निवासी विद्यासिंह गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
image credit: social media

Actor Ex-Driver Arrested: गुजरे जमाने के अभिनेता के पूर्व ड्राइवर को हाल ही में मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने वेस्टर्न सबर्न से हाई क्वालिटी के हाइड्रो गांजा की आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि हाइड्रो गांजा वह भांग है, जो घर के अंदर भी उगाया जा सकता है। जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद एएनसी की बांद्रा सेल ने पालघर निवासी विद्यासिंह गांधी को गिरफ्तार कर लिया।

ड्रग्स की सप्लाई करता था आरोपी

पिछले महीने, एएनसी ने जुहू चर्च के पास जाल बिछाया और नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत 1.2 करोड़ रुपये के 1700 ग्राम चरस और 950 ग्राम हाइड्रो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को उनके पास से जब्त किए गए गांजा के बारे में पता चला, जिसकी कथित तौर पर आरोपी द्वारा सप्लाई की गई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और 1981 में मुंबई आया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इंटर्न ने गलती से लीक कर दी Shrek 5 की रिलीज डेट, इस दिन थिएटर्स में ‘श्रेक’ मचाएगा धमाल

14 साल तक था अभिनेता का ड्राइवर

विज्ञापन

आरोपी ने आगे बताया कि शुरुआत में उसने लगभग 14 वर्षों तक एक अभिनेता के लिए ड्राइवर के रूप में काम किया। इसके बाद वह दूसरे अभिनेता के साथ जुड़ गए। जब इस अभिनेता को आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले में गिरफ्तार किया गया तो आरोपी ने उसकी नौकरी छोड़ दी और एक म्यूजिक कंपनी में शामिल हो गया। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिससे उसने ड्रग्स खरीदना शुरू कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola