हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Khatron Ke Khiladi 15 में JioHotstar के नए शो का होस्ट! लिस्ट में कौन-कौन कन्फर्म?

Khatron ke Khiladi 15 Confirmed Contestants List: कलर्स के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए इन दिनों कास्टिंग की जा रही है। अब तक कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है, चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन सा नया नाम अब संभावित लिस्ट में जुड़ गया है।

विज्ञापन
Khatron ke Khiladi 15 Confirmed Contestants List

Khatron ke Khiladi 15 Confirmed Contestants List: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए इन दिनों कास्टिंग की जा रही है। रोहित शेट्टी के इस शो के लिए अब तक कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। इस शो के लिए करीब 9 से 10 संभावित कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया था, जिसके बाद अब लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जिसे मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है। आखिर कौन है ये बिग बॉस का रनर अप जिसे अब शो पर बुलाया जा रहा है।

अभिषेक मल्हान का नाम आया सामने 

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो के लिए बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप रहे अभिषेक मल्हान का नाम अब सामने आ रहा है। जी हां, सही सुना आपने मेकर्स ने फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान को शो के लिए अप्रोच किया है जिन्हें भारी रकम ऑफर की गई है। बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से अभिषेक लगातार कलर्स के किसी ना किसी शो पर गेस्ट अपिएरेंस के तौर पर नजर आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें खतरों के खेलने का ऑफर दिया गया है।

फिलहाल अभिषेक की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। ना ही अभी तक उनका नाम कन्फर्म हुआ है। अब देखना ये होगा कि क्या अभिषेक वाकई इस शो को करने के लिए हां करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो उनके फैंस के लिए ये काफी एक्साइटेड न्यूज होगी।

विज्ञापन

अब तक किस-किसका नाम?

गौरतलब है कि अब तक इस शो को करने के लिए बिग बॉस तक के पेज पर कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। इस शो के लिए जो संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट है उनमें एल्विश यादव से लेकर दिग्विजय राठी का नाम शामिल है। इसके अलावा बिग बॉस 18 के ही कंटेस्टेंट रहे अविनाश मिश्रा का नाम भी शो के लिए कन्फर्म माना जा रहा है।

शो के लिए जिन सेलेब्स को अप्रोच किया गया है उनमें ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और भविका शर्मा का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Oscars 2025 Full Winners List: 97वें ऑस्कर अवॉर्ड में विनर्स की पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola