हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या Aishwarya Rai से तलाक लेने वाले हैं Abhishek Bachchan? इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट से फिर उठे सवाल

Abhishek Bachchan Cryptic Post: अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है।

विज्ञापन
अभिषेक ने शेयर किया पोस्ट। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Abhishek Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। खबरें हैं कि ऐश्वर्या की अपनी सास और ननद से अनबन के चलते ससुराल छोड़कर अपनी मां के घर रह रही हैं।

आराध्या की वजह से कभी भी अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें नहीं आई। हालांकि अलग रहने की खबरों के बाद भी दोनों कई बार एक-साथ नजर आ चुके हैं। इस बीच अब अभिषेक के लेटेस्ट पोस्ट ने इन खबरों को फिर से हवा दे दी है। अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है और चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की 6 फिल्में, जिनमें Fighter जैसे सीन और अटूट देशभक्ति

विज्ञापन

Abhishek ने शेयर किया पोस्ट

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। अपने पोस्ट में एक्टर ने लिखा कि फेल होने का डर आपके सपनों को तबाह कर देता है और असफलता से सीखकर ही आपके सपने साकार होंगे। बता दें कि अभिषेक ने इस पोस्ट को तब साझा किया, जब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है।

अभिषेक ने किया पोस्ट। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

पहले भी शेयर कर चुके हैं पोस्ट

पत्नी से अलग होने की खबरों के बीच अभिषेक के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब इस तरह की खबरों के बीच अभिषेक ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सास से अनबन के चलते अभिषेक और ऐश्वर्या अलग रह रहे हैं, जबकि इन खबरों के बीच कई बार बच्चन परिवार एक साथ नजर आ चुका है।

कई बार साथ नजर आईं बच्चन फैमिली

ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें आई हों। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है, लेकिन बच्चन फैमिली हमेशा एक साथ नजर आती है और इस तरह की खबरों पर विराम लगा देती है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या के उनकी सास जया बच्चन के साथ रिश्ते कुछ अच्छे नहीं है, लेकिन इस तरह की अफवाहों के बाद भी बच्चन फैमिली एक साथ दिखी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola