आमिर खान के यह फैसला किया था कि उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद तक ओटीटी पर नहीं आएगी। आमिर खान के इस फैसले की अब अभिनेता प्रोसेनजीत ने तारीफ की है। इंडिया टुडे से बातचीत में प्रोसेनजीत ने कहा कि आमिर ऐसा फैसला इसलिए ले सकते हैं क्योंकि वो दर्शकों को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
आमिर के फैसले पर प्रोसेनजीत की राय
प्रोसेनजीत ने कहा, “आमिर ये रिस्क ले सकते हैं क्योंकि वो लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं और लोगों की सोच और पसंद को अच्छे से समझते हैं।”
प्रोसेनजीत का मानना है कि आमिर की ये कोशिश सराहनीय है, लेकिन इससे फिल्म इंडस्ट्री का सिस्टम नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि आमिर जैसे लोग ही थिएटर और फिल्मों को बचाने के लिए ऐसा सोच सकते हैं और रिस्क ले सकते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि फिल्मों को लोग ओटीटी और फिर टीवी पर भी देखते हैं। यही तरीका है जिससे हम लोगों तक पहुंचते हैं।अब देखते हैं कि ये तरीका कैसे चलता है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये सफल हो।
आमिर ने ₹120 करोड़ का ऑफर ठुकराया था
ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा के मुताबिक,आमिर खान को उनकी फिल्म सितारे जमीन पर के ओटीटी राइट्स के लिए अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से ₹120 करोड़ का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। कोमल ने कहा कि आमिर कुछ अलग करना चाहते हैं और चाहते हैं कि लोग थिएटर में जाकर फिल्म देखने की आदत बनाए रखें।
फिल्म सितारे जमीन पर के बारे में
ये फिल्म 2007 में आई आमिर खान की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की तरह एक इमोशनल और प्रेरणादायक कहानी है। ‘सितारे जमीन पर’ का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो ऐसे बच्चों की टीम को ट्रेनिंग देता है जिनकी जरूरतें कुछ अलग हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी एक अहम रोल में हैं।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day पर रकुल प्रीत सिंह को मिला ये अवार्ड, जानें किस सेलेब्स ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines