हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अब 'आतंकी कसाब' से जुड़ी फिल्म में नजर आएंगे Aamir Khan, निभाने जा रहे ये किरदार

विज्ञापन
Aamir Khan New Movie

Aamir Khan New Movie: साल 2022 में आमिर खान ने 5 साल बड़े पर्दे पर कमबैक करते हुए ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Lal Singh Chaddha) को लेकर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस बड़ी फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद एक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ नया करने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स की माने तो आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही फिल्ममेकर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं, जो ‘आतंकी कसाब’ से जुड़ी फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान एक ऐसे शख्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

जिन्होंने ‘अजम कसाब’ (Ajmal Kasab) को फांसी की सजा दिलाने में मदद की थी। ये फिल्म उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आमिर खान उज्जवल निकम के किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ वो फिल्म को बनाने में भी मदद करने वाले हैं। हालांकि, इस फिल्म की बनने की चर्चा काफी लंबे समय से चली आ रही है।

Aamir Khan (Credit – Google)

यह भी पढ़ें: KBC की पहली करोड़पति… जिसके पास न बैंक अकाउंट था और न ही पैन कार्ड; जानें कहां रखा था इतना सारा पैसा?

Aamir Khan ये फिल्म करेंगे या नहीं अभी पुष्टि नहीं

वहीं, खबरों की माने तो पिछले साल ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बड़ी फ्लॉप होने के बाद आमिर ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी, लेकिन बतौर निर्माता वो पांच से ज्यादा फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वहीं अब आमिर इस फिल्म में नजर आएंगे या नहीं इसके बारे में अभी एक्टर की ओर से भी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Ujjwal Nikam, Aamir Khan and Dinesh Vijan (Credit – Google)

कौन है उज्ज्वल निकम?

वहीं अगर उज्ज्वल निकम के बारे में बात की जाए तो, वो देश के जाने-माने वकील हैं। उन्होंने अपने 30 साल के करियर में साल 1993 ‘मुंबई बम विस्फोट’ और साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के अलावा कई बड़े मामलों के दोषियों को सजा दिलाने में मु्ख्य किरदार निभाया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें