Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। भाईजान के फैंस उनपर जान छिड़कते हैं। यही वजह है कि सलमान (Salman Khan) के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। अब इस फेहरिस्त में हिन्दी सिनेमा के एक और सुपरस्टार का नाम जुड़ चुका है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की, जो सलमान की एक्टिंग के नहीं बल्कि उनकी दरियादिली के दीवाने हो गए हैं।
सुनील शेट्टी ने की सलमान की तारीफ
‘मोहरा’ फेम एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी सलमान की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी ने सलमान से जुड़े कुछ हैरतअंगेज खुलासे किए हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि- सलमान आज जिस मुकाम पर हैं वो इसलिए क्योंकि उनका दिल वैसा है। मैंने हमेशा कहा कि सलमान को कोई उतना नहीं जानता होगा जितना मैं जानता हूं। सलमान के फैंस को मैं हमेशा कहता हूं कि आपको सलमान खान को जानने की जरूरत है। उनका दिल सोने का है। आप कुछ भी मांग लो वो उतार कर दे देगा।
सलमान ने करवाया सबसे दर्दनाक टेस्ट
सुनील शेट्टी ने सलमान का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा- मुझे आज भी याद है कि कोई सलमान को बार-बार बुला रहा था। मैंने पूछा सलमान कहां जा रहा है तू? उसने कहा यार काम है मैं होकर आता हूं। जब मुझे पता चला कि वो अपना बोन मैरो टेस्ट करवाने गया था। एक बच्ची बोन मैरो कैंसर से जूझ रही थी, जिसके लिए सलमान वो टेस्ट करवाया था। जितना मैंने सुना है कि वो सबसे दर्दनाक टेस्ट होता है। उसने किसी को बताया भी नहीं। वो गया, टेस्ट करवाया और वापस आकर शूट ज्वॉइन किया। उसने क्या-क्या दिया है लोगों को। मैं मटेरियल चीजों की बात ही नहीं कर रहा हूं।
सलमान ने निभाया था 5 साल पुराना वादा
कुछ समय पहले सलमान खान की दरियादिली का एक और नमूना देखने को मिला था। जब सलमान एक 9 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे जगनबीर से मिलने अस्पताल पहुंच गए थे। साल 2018 में जगनबीर से पहली मुलाकात के दौरान सलमान ने उनसे वादा किया था कि जब वो कैंसर को मात दे देंगे तो सलमान उनसे दोबारा जरूर मिलेंगे। वहीं कैंसर ठीक होने के बाद सलमान ने अपना पांच साल पुराना वादा पूरा किया था। इस दौरान सलमान की खूब तारीफ हुई थी। बता दें कि सलमान खान ऐसे कई जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसके लिए सलमान अपना चैरिटेबल फाउंडेशन चलाते हैं, जिसका नाम ‘बीइंग ह्यूमन’ है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines