Mrs. Sri Lanka Pageant: ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ का स्टेज, बंद आखें, बढ़ी दिल की धड़कनें और अनाउंस किया गया साल 2021 की ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ का नाम। आखों में जीत की खुशी के आंसू, चेहरे पर चमक और खुद पर गर्व…. फिर चंद सेकेंड बाद ही आया वो पल, जिस मंच पर मिला सम्मान उसी पर हुई बेइज्जती। वो विवाद जब ब्यूटी क्वीन से स्टेज पर ही बेहद शर्मनाक तरह से छीना गया ‘ताज’। आइए आपको बताते हैं इस इंसल्टिंग कहानी के बारे में…
‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’
मंच था ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ का और फाइनलिस्ट थी Pushpika De Silva और Chula Padmendra। दोनों ने अपनी आंखें बंद और हाथ थामे हुए एक साथ उस फीलिंग को महसूस किया, जब विनर का नाम अनाउंस होने वाला था। अनाउंसमेंट हुई और विनर बनीं पुष्पिका डी सिल्वा। जी हां, साल 2021 की ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ का खिताब पुष्पिका डी सिल्वा ने जीता और बेहद गर्मजोशी के साथ उन्हें मंच पर ताज पहनाया गया। साथ ही Chula Padmendra को पहली रनर-अप के तौर पर नवाजा गया।
कैरोलीन ने बताया नियम
ये खुशी अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि खत्म हो गई और स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, कैरोलीन जूरी, जो साल 2020 की ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ की विजेता थी और ‘मिसेज वर्ल्ड’ भी थी। उन्होंने पुष्पिका डी सिल्वा को ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ का ताज पहनाया और फिर चंद सेकेंड बाद ही कैरोलीन स्टेज पर आईं और उन्होंने कहा कि ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ के नियम के अनुसार कंटेस्टेंट का शादीशुदा होना जरूरी है और उनका तलाक नहीं होना चाहिए। पुष्पिका तलाकशुदा है और इसलिए नियम के अनुसार उनसे ये ताज वापस लिया जाता है और Chula Padmendra को ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ घोषित किया जाता है।
पुष्पिका से छीना ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ का ताज
इसके बाद कैरोलीन ने बेहद बुरी तरह से पुष्पिका से ‘मिसेज श्रीलंका पेजेंट’ का ताज छीना और Chula Padmendra को पहना दिया। पुष्पिका आंखों में आंसू लेकर स्टेज से लौट गई। हालांकि पुष्पिका ने अपने तलाकशुदा होने से इंकार कर दिया था। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुछ निजी कारणों की वजह से पुष्पिका अपने पार्टनर से अलग हो गई थीं। हालांकि पुष्पिका ने इस इवेंट में अपनी इंसल्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।
आयोजकों ने मांगी माफी
इसके बाद आयोजकों ने कहा कि जो भी हुआ उसके लिए हम माफी चाहते हैं। साथ ही डी सिल्वा को ताज और नकद पुरस्कार देने का फैसला लिया गया। फिर 6 अप्रैल 2021 को आयोजकों ने डी सिल्वा को ताज और पुरस्कार वापस लौटा दिया। इसके बाद 8 अप्रैल 2021 को कैरोलिन जूरी और उपविजेता रही Chula को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। हालांकि दोनों को जमानत पर रिहाई मिल गई थी।
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
35 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
66 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
187 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
209 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
307 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
313 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
333 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
334 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
359 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
383 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines