हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Elvish Yadav की रातों-रात कैसे बदली स्टेटमेंट? कल तक सहयोग नहीं, आज कबूला गुनाह

Elvish Yadav: एल्विश यादव से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बिल्कुल भी को-ऑपरेट नहीं किया, लेकिन एक रात में ही ऐसा क्या हुआ कि ‘राव साहब’ के तेवर बदल गए? आइए आपको बताते हैं कि आखिर एक रात में एल्विश के तेवर बदलने की क्या वजह है?

विज्ञापन
Elvish Yadav

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का आज पुलिस कस्टडी में दूसरा दिन है। जी हां, बीते दिन यानी 17 मार्च को दोपहर में नोएडा पुलिस ने पहले एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर उन्हें 14 दिन की जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

एक रात में क्या हुआ?

हालांकि अब सवाल ये है कि जब एल्विश से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बिल्कुल भी को-ऑपरेट नहीं किया, लेकिन एक रात में ही ऐसा क्या हुआ कि ‘राव साहब’ के तेवर बदल गए और उन्होंने सुबह होते ही पुलिस के सामने सब उगल दिया? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरी कहानी?

कल तक पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे थे एल्विश

दरअसल, ये कोई कहानी नहीं है बल्कि जब किसी भी इंसान का घमंड एक झटके में टूटता है तो ऐसा ही होता है। ऐसा ही कुछ एल्विश के साथ हुआ अपने अलग अंदाज और तेवर से कभी ना झुकने वाले एल्विश ने जब पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया। बता दें कि बीते दिन नोएडा पुलिस के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा की तरफ से इस मामले पर बयान आया था कि एल्विश पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने दावा किया था कि एल्विश कुछ छुपा भी रहे हैं। हालांकि अब खबरें हैं कि एल्विश ने सब कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

एक ही रात में सब कुछ उगला

बता दें कि एल्विश की पहली रात जेल में बिल्कुल भी आसान नहीं थी। ऐसा लग रहा है कि एक रात में एल्विश का दिमाग ठिकाने पर आ गया है और जेल में और ना रहने के डर से उन्होंने एक ही रात में सब कुछ उगल दिया। दरअसल, जेल में एल्विश की पहली रात बिल्कुल भी सुकून भरी नहीं रही। जेल अधिकारियों की मानें तो यूट्यूबर पूरी रात सो कर नहीं पाए।

बहुत बेचैनी थे एल्विश

कभी करवटें बदलते तो बैरक में टहलते हुए एल्विश ने जैसे-तैसे पूरी रात बिताई। इस दौरान एल्विश के चेहरे पर बेचैनी साफ नजर आ रही थी। इन सबसे तो ऐसा ही लग रहा है कि एल्विश को अब जेल और सजा का डर है। इसलिए उन्होंने एक ही रात में पुलिस को सब बता दिया। हालांकि अभी पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि एल्विश ने सब कबूला है, ये बस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने नोएडा पुलिस के साथ नहीं किया को-ऑपरेट, आखिर क्या छुपा रहे ‘राव साहब’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola