Elvish Yadav ने नोएडा पुलिस के साथ नहीं किया को-ऑपरेट, आखिर क्या छुपा रहे 'राव साहब'?

Elvish Yadav: नोएडा पुलिस ने स्नेक वेनम केस में एल्विश को अरेस्ट किया है। बीते साल सांप के जहर मामले में यूट्यूबर का नाम सामने आया था। वहीं, अब इस मामले में एल्विश गिरफ्तार हुए और स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Elvish Yadav

Elvish Yadav, image credit- Google

Elvish Yadav: आज संडे यानी 17 मार्च 2024 को मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। नोएडा पुलिस ने स्नेक वेनम केस में एल्विश को अरेस्ट किया है। बीते साल सांप के जहर मामले में यूट्यूबर का नाम सामने आया था। वहीं, अब इस मामले में एल्विश गिरफ्तार हुए और स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस ने इस बारे में बात की है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने क्या कहा?

विज्ञापन

एल्विश ने नहीं किया सहयोग- पुलिस

इस मामले में नोएडा पुलिस के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बात करते हुए कहा कि रविवार दोपहर को एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने बताया कि एल्विश यादव ने सिर्फ को-ऑपरेट ही नहीं किया बल्कि उन्होंने जानकारी भी छुपाई। बता दें कि एल्विश यादव को आज वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट से संबंधित केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस पूछताछ के दौरान सामने आया कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर कुछ छुपा रहे हैं।

विज्ञापन

वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972

पुलिस ने बताया कि एल्विश को इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाकर कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972, के तहत (एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ) मामला दर्ज किया गया था। आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि बीते साल नवंबर में सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन इस केस की एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें छह लोगों का नाम था और उसमें एल्विश भी शामिल थे।

विज्ञापन

14 दिन की न्यायिक हिरासत में एल्विश

हालांकि उस दौरान एल्विश को छोड़कर अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और वो जमानत पर बाहर हैं। अब इस केस में एल्विश को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि इस मामले पर एल्विश का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वो पार्टी में शामिल ही नहीं हुए थे। हालांकि पीएफए ​​अध्यक्ष और भाजपा नेता मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर अवैध रूप से सांप का जहर बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ