हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pawan ने खरीदी कार, Jyoti ने दिखाया 'चमत्कार', यूजर बोले-पति-पत्नी की जिंदगी में सब ठीक है

Pawan Singh-Jyoti Singh: मशहूर भोजपुरी स्टार पवन और उनकी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के बीच सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स यही कयास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Pawan Singh, Jyoti Singh

Pawan Singh-Jyoti Singh: मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। बीते कुछ दिन पहले पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहें। खबरें आई कि पवन सिंह और उनकी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के बीच में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कपल के बीच सब ठीक हो गया है और दोनों फिर से एक-साथ आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

ज्योति ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसे देखकर यूजर्स यही अंदाजा लगा रहे हैं कि पवन और ज्योति के बीच में सब ठीक हो गया है। हालांकि पोस्ट की गई वीडियो अभी की है या पुरानी ये तो ज्योति ही जानती है। ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने कैप्शन में लिखा कि नजर ना लगे।

पवन सिंह ने खरीदी नई कार

ज्योति द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन सिंह ने एक नई कार खरीदी है। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ नजर आ रही है। इस दौरान पहले ज्योति ने पवन के पैर छुए और फिर हग किया। सामने आए वीडियो को देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि होली के खास मौके पर कपल के बीच सब ठीक हो गया है और दोनों की सुलह हो गई है। इस वीडियो पोस्ट पर यूजर्स खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप दोनों हमेशा खुश रहें। दूसरे यूजर ने लिखा कि जलने वाले जलते रहेंगे आप ऐसे ही खुश रहो। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि भाभी को साथ देखकर खुशी हुई। एक अन्य यूजर ने कहा कि ज्योति भाभी के लिए नई गाड़ी। एक और यूजर ने लिखा कि सच में बहुत खुश हूं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर ज्योति के पोस्ट पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अब फ्री नहीं… 1 घंटे के 5 लाख, Anurag Kashyap ने टाइम देने के तय किए दाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola