अब फ्री नहीं... 1 घंटे के 5 लाख, Anurag Kashyap ने टाइम देने के तय किए दाम

Anurag Kashyap: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी अपनी बात किसी तक भी पहुंचा सकता है। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में से एक अनुराग कश्यप ने एक ऐसा ही पोस्ट इंटरनेट पर शेयर किया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap, image credit- Google

विज्ञापन

Anurag Kashyap: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी अपनी बात किसी तक भी पहुंचा सकता है। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में से एक अनुराग कश्यप ने एक ऐसा ही पोस्ट इंटरनेट पर शेयर किया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। अपने लेटेस्ट पोस्ट में अनुराग न्यूकमर्स से खफा नजर आए और उन्होंने तमतमाते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि अब वो किसी को भी फ्री में अपना समय नहीं देंगे।

अनुराग ने पोस्ट किया शेयर

हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में अनुराग ने लिखा कि मैंने न्यूकमर्स पर अपना बहुत टाइम खर्च कर दिया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और वो अब किसी से भी मिलकर अपने टाइम को वेस्ट नहीं करेंगे। अनुराग ने आगे लिखा कि लोगों को लगता है कि वो क्रिएटिव जीनियस हैं। निर्देशक ने कहा कि अब इसके लिए मेरे पास रेट्स हैं। अगर किसी को भी मुझसे मिलना है तो मैं 10-15 मिनट के 1 लाख, आधे घंटे के लिए 2 लाख और 1 घंटे के लिए 5 लाख रुपये फीस चार्ज करूंगा। इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं अब थक चुका हूं और अगर किसी को सच में लगता है कि वो इसका भुगतान कर सकते हैं, तो मुझे फोन करें नहीं तो रहने दें और दूर रहें और सभी को एडवांस में पे करना होगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

पे करें और टाइम लें- अनुराग

वहीं, इस पोस्ट के कैप्शन में अनुराग ने लिखा कि और इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि मुझे मैसेज और कॉल ना करें, पे करें और टाइम लें, मैं कोई चैरिटी नहीं हूं और जो लोग शॉर्टकट अपनाते हैं मैं उनसे थक चुका हूं। जैसे ही निर्देशक का ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। साथ ही नेटिजंस भी इस पोस्ट पर मजे लेते नजर आए।

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap

विज्ञापन

यूजर्स ने लिए खूब मजे

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि सर मैं तो आपका पार्सल देने आया था। दूसरे यूजर ने लिखा कि और पालो स्निकर्स के शोक। तीसरे यूजर ने लिखा कि सर 1000 रुपये में 6 सेकंड मिल लो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कोई तरीका है भीख मांगने का। एक और यूजर ने लिखा कि सर अगर सिर्फ बैल बजा के भागना है तो इसकी कितनी फीस है? इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर खूब मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ