बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। जामनगर में चलने वाले इस समारोह में देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल रहीं। पहले दिन ग्रैंड सेलिब्रेशन में पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने अपनी धुन पर कई सेलेब्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं आज सेलिब्रेशन का दूसरा दिन है। फैंस भी जानने को बेताब हैं कि अंबानी फैमिली के जश्न के दूसरे दिन कौन-कौन से फंक्शन होने वाले हैं।
दूसरे दिन होंगे दो कार्यक्रम
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे दिन पर दो सेलिब्रेशन रखे जाएंगे। पहले इवेंट की थीम ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ (A Walk on the Wildside) होगी। इस इवेंट के लिए ड्रेस कोड जंगल फीवर रखी जाएगी। इस दौरान सभी मेहमानों को वाइल्ड लाइफ से इंस्पायर्ड लुक को फॉलो करना होगा। इस इवेंट के लिए वेन्यू, अंबानी परिवार का वनतारा रेस्क्यू और रिहाबीलिटेशन सेंटर रखा जाएगा। जबकि दूसरी थीम में शाम को मेला रूज (Mela Rouge) का आयोजन किया जाएगा।
मेला रूज में होंगी कई एक्टिविटीज
अंबानी के जश्न में शामिल हुए मेहमानों के लिए शाम को मेला रूज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई एक्टिविटीज को शामिल किया गया है। इसके लिए वेन्यू कार्निवल सेटिंग होगा जहां डांस और गानों के साथ शाम काफी धमाकेदार होगी। इस थीम के लिए ड्रेस कोड डैजलिंग देसी रोमांस रखी गई है, जिसमें सभी मेहमानों को साउथ एशियन अटायर ही पहनना होगा। इसके साथ ही दूसरे दिन के कार्यक्रम खत्म हो जाएंगे।
दिलजीत दोसांझ करेंगे परफॉर्म
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) जामनगर पहुंच गए हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सिंगर अपनी पूरी टीम के साथ अंबानी के जश्न में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में दिलजीत दोसांझ खास मेहमान हैं, जो दूसरे दिन अपने सुरों से शमा बांधेंगे। जाहिर है कि सिंगर के पंजाबी गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं।
कॉकटेल पार्टी में लेब्स की मस्ती
गौरतलब है कि अंबानी के जश्न के पहले दिन काफी डांस और धमाल देखने को मिला। रात को हुई कॉकटेल पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स समेत कई हस्तियों ने जमकर धमाल मचाया। वहीं पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से रात को और खास बना दिया। इस बीच रिहाना ने कई सेलेब्स के साथ डांस भी किया। वहीं सेलेब्स ने अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी बटोरी। अब फैंस की नजरें दूसरे दिन पर टिकी हुई हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
27 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
28 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
28 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines