Rihanna: एशिया के बिग बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। गुजरात के जामनगर में होने वाले इस ग्रैंड इवेंट पर सभी की नजरें टिकी हैं। देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने इस इवेंट में शिरकती करनी शुरू कर दी है। हालांकि सभी मेहमानों के बीच कैरेबियन सिंगर रिहाना (Rihanna) काफी पॉपुलर हो रहीं हैं। जामनगर में रिहाना की एंट्री काफी सुर्खियों में है। तो आइए हम आपको रिहाना से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं।
रिहाना की फीस
रिहाना की ग्रैंड एंट्री देखने के बाद सभी के मन में पहला सवाल है कि, आखिर रिहाना को इंडिया बुलाने के लिए मुकेश अंबानी ने कितने पैसे खर्च किए होंगे? बता दें कि, रिहाना अपने एक इवेंट के लिए करोड़ों की रकम वसूलती हैं। वैसे तो रिहाना कई इंटरनेशनल स्टेजेस पर परफॉर्म कर चुकी हैं। लेकिन भारत में यह रिहाना की पहली परफॉर्मेंस है। रिहाना अपने एक इवेंट के लिए 1.5 मिलियन डॉलर (12 करोड़) से लेकर 12 मिलियन डॉलर (99 करोड़) चार्ज करती हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपने सुरों का जादू बिखरेने के लिए रिहाना ने 5 मिलियन डॉलर (41 करोड़) लिए हैं।
रिहाना कौन हैं?
रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। रिहाना का ताल्लुक कैरेबियन आइलैंड बारबाडोस से है। रिहाना 2005 में अपने पहले एल्बम Music of the Sun से ही छा गई थीं। जिसके बाद 2007 में रिहाना को उनकी नई एल्बम Good Girl Gone के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। पूरे करियर में रिहाना ने लगभग 9 ग्रैमी अवॉर्ड और 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसके अलावा रिहाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। फोर्ब्स ने 2012, 2014 और 2019 में रिहाना का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 सेलेब्स की फेहिस्त में लिखा था। फोर्ब्स 2023 के अनुसार, रिहाना की कुल नेट वर्थ 1.7 बिलियन डॉलर है।
किसान आंदोलन पर बोलीं रिहाना
फेमस पॉप सिंगर होने के अलावा रिहाना कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। साल 2021 में रिहाना ने देश में चल रहे किसान आंदोलन पर भी ट्वीट किया था, जिसके चलते रिहाना सुर्खियों में आ गई थीं। ट्वीटर पर रिहाना के फॉलोअर्स रातों रात बढ़ने लगे थे। फरवरी 2021 में रिहाना ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसी के साथ रिहाना ने किसान आंदोलन का हैशटैग यूज किया था। रिहाना की इस पोस्ट से ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भीा किसान आंदोलन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत आज से हो चुकी है। 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाली इस ग्रैंड सेरेमनी में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे परफॉर्म करेंगे। रिहाना के अलावा बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसाझं, प्रीतम जैसे गायक भी अपने सुरों का जादू बिखेरते नजर आएंगे। वहीं दोनों कपल्स की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines