---विज्ञापन---

अपनी प्री-वेडिंग पार्टी में खूब नाचे Anant-Radhika, कपल के जोरदार डांस ने जीता हर किसी का दिल

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर डांस किया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही हर कोई कपल की खूब तारीफ कर रहा है।

---विज्ञापन---

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का ढेर सारे फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ना सिर्फ फिल्मी सितारों बल्कि विदेशी मेहमानों ने भी इस पार्टी में खूब लाइटलाइट चुराई हैं। इस बीच अब होने वाले दूल्हे राजा और दुल्हन का भी डांस वीडियो आ गया है। जी हां, अनंत और राधिका का उनकी प्री-वेडिंग से डांस का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

---विज्ञापन---

‘तेरे-मेरे प्यार के चर्चे’

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनंत-राधिका स्टेज पर बेहद कमाल का डांस कर रहे हैं। कपल ‘तेरे-मेरे प्यार के चर्चे’ गाने पर खूब झूम रहा है। साथ ही दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। कपल की इस डांस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप दोनों की जोड़ी बेहद कमाल की है। दूसरे ने लिखा कि वाह, मजा आ गया। एक तीसरे ने कहा कि ओएमजी, इतना एनर्जेटिक डांस। इस तरह के कमेंट्स कर अब यूजर्स अनंत और राधिका की तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

---विज्ञापन---

प्री-वेडिंग सेरेमनी का तीसरा दिन

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे लाड़ले यानी अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई में होगी। शादी से पहले कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी गई, जो तीन दिन यानी 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगी। आज 3 मार्च को इस प्री-वेडिंग सेरेमनी का तीसरा दिन है, जिसमें बहुत कुछ खास होने वाला है। होगा भी क्यों नहीं, आखिर प्री-वेडिंग सेरेमनी का इवेंट है भी तो अंबानी फैमिली का। देश-विदेश में हर किसी की नजर इस ग्रैंड शादी पर है। हर कोई अनंत और राधिका की शादी की ऑफिशियल फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

---विज्ञापन---

तीसरे दिन की खास फोटोज का हर किसी को इंतजार

बता दें कि अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहले दिन पॉप स्टार रिहाना ने खूब सुर्खियां बटोरी। साथ ही बी-टाउन सितारों ने भी जमकर लाइमलाइट चुराई। दूसरे दिन भी ना सिर्फ बॉलीवुड सितारों बल्कि अंबानी फैमिली भी लाइमलाइट में रही और अब लोगों को तीसरे दिन की खास तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani की बाहों में नाचीं Nita Ambani, बेटे अनंत और बहू राधिका के लिए कपल में फिर ‘प्यार हुआ’

---विज्ञापन---

First published on: Mar 03, 2024 02:25 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola