Mukesh Ambani की बाहों में नाचीं Nita Ambani, बेटे अनंत और बहू राधिका के लिए कपल में फिर 'प्यार हुआ'

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में मुकेश और नीता ने खास डांस किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स कपल पर खूब प्यार भी लूटा रहे हैं।

Mukesh Nita Ambani

Mukesh Nita Ambani, image credit- Google

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी का दूसरा दिन भी बीत गया है। इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें देसी और विदेशी मेहमानों का जलवा साफ दिख रहा है। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए खास डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का डांस

सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश और नीता बेहद रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। नीता-मुकेश ने ‘प्यार हुआ’ गाने पर बेहद कमाल का डांस किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि ‘हम साथ-साथ हैं’, दूसरे ने कहा कि WAOOW, तीसरे यूजर ने कहा कि बहुत ही सुंदर डांस। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स कपल के डांस की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

रिहर्सल का वीडियो भी आया था सामने

बता दें कि इसके पहले भी नीता और मुकेश का एक वीडियो इटरनेट पर सामने आया था, जिसमें कपल इस गाने पर रिहर्सल करता नजर आया था। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर यूजर्स का खूब प्यार मिला था। नीता और मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों के लिए खास डांस किया है, जिससे साफ है कि दोनों अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं।

विज्ञापन

आज प्री-वेडिंग सेरेमनी का तीसरा दिन

बता दें कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हो रही है। तीन दिन की इस खास सेरेमनी के दो दिन बीत गए हैं, जिसमें ना सिर्फ देसी बल्कि विदेशी मेहमानों ने भी अपना जलवा दिखाया। आज अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का तीसरा और आखिरी दिन है। आज भी बहुत कुछ खास होगा। हर किसी को आज के फोटोज और वीडियो का इंतजार है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ