Akshara singh on her relationship with pawan singh: कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस आसनसोल सीट से पवन सिंह ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, उसी सीट से अक्षरा सिंह चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे लेकर अक्षरा सिंह की बीजेपी से बातचीत चल रही है।
पवन सिंह और अक्षरा के बीच का झगड़ा जग जाहिर है। आज भी कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि दोनों के बीच में क्या रिश्ता थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा ने अपने और पवन सिंह के बीच के रिश्ते को लेकर बात की है। उनका कहना था कि वो चाहती हैं कि वो इन मुद्दों पर इसलिए बात कर रही हैं ताकि इसके जरिए लड़कियां रिलेशनशिप और टॉक्सिक रिलेशनशिप के फर्क को समझ सकें। उन्होंने खुलासा किया है कि वो उनसे प्यार करती थी और इसलिए वो सालों बेवकूफ बनती रही। इसके अलावा भी उन पर लगे कई इल्जामों को लेकर खुल के बात की और बताया उन्होंने गलत इंसान से प्यार कर लिया था।
पवन सिंह के जागने से पहले रोज जाकर बनाती थी खाना
अक्षरा ने बातचीत में कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो पवन सिंह के प्यार में कुछ इस कदर पागल थी कि रोज उनके जागने से पहले उनके घर जाकर उनका सारा काम करती थीं, उनके लिए खाना बनाती थीं। अक्षरा इसे अपनी ड्यूटी समझती थी। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पेरेंट्स को इस बात का पता ना चले इसलिए वो रोजाना जॉगिंग का बहाना बनाकर घर से निकलती थीं।
अक्षरा ने लगाए थे पवन सिंह पर कई आरोप
अक्षरा ने बताया कि पवन सिंह उन्हें बताते थे कि उन्हें क्या करना है, वो उन्हें कंट्रोल करते थे। यहां तक कि वो स्टेज पर जाकर उनके पैर छूने को भी कहते थे और जिस दिन अक्षरा से कोई गलती होती वो उनपर बहुत गुस्सा करते थे। यही नहीं वो उनके कैरेक्टर को लेकर कई सवाल भी उठाते थे।
ज्योति सिंह से शादी के बाद ऐसे किया टॉर्चर
अक्षरा ने बताया कि उनसे कई चीजें झूठ बोली गईं। वो स्टेज पर भी लोगों को ऐसा दिखाने की कोशिश करते थे कि दोनों को बीच में कुछ है। उन्हें नहीं पता था कि वो दूसरी शादी करने वाले हैं। पवन सिंह ने अचानक उन्हें बता कर कहा कि अब तक तुम ही मेरे लिए सब कुछ करती आई हो, मेरे लिए मेरी शादी के कपड़े खरीद कर ला दो।
अक्षरा का कहना था कि इतना ही नहीं शादी के बाद भी जब कुछ कॉन्ट्रैक्ट की वजह से वो लोग साथ काम करते रहे तो उन्हें टॉर्चर करने के लिए घंटों कमरे के बाहर खड़ा कर दिया जाता था। यहां तक कि एक बार उन्होंने गुस्से में आकर धक्का भी दिया था, जिससे उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines