UP Board 10th-12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल करीब 54 लाख छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
तैयार रखें एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने से पहले एपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। दरअसल, एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही छात्र अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर पाएंगे।
बोर्ड टॉपर्स के नामों की करेगा घोषणा
यूपी बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेगा। दरअसल, दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा टॉपर्स को ढोरों इनाम और कैश भी दिया जाएगा।
टॉपर्स को मिलेगा इतना कैश और ढोरों इनाम
इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को इनाम के रूप में 1,00,000 रुपये कैश और एक लैपटॉप या टैबलेट मिलेगा। इसके अलावा टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर टॉपर्स को 21,000 रुपये कैश और इसके साथ भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
UP Board 10th-12th Result 2025: कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025?
स्टेप 1. सबसे पहले बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. इसके बाद “यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025” या “यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब आप यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (अपने एडमिट कार्ड के अनुसार) दर्ज करें।
स्टेप 4. इसके बाद आप “सबमिट” या “परिणाम देखें” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. आप भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
2 days agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
4 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
6 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
8 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
8 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines