हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP Board 10th-12th Topper 2025: हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप और इंटर में प्रयागराज की महक जयसवाल ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल में यश प्रताप ने टॉप किया है। जबकि, इंटर में महक जयसवाल ने पूरा राज्य में पहला स्ठान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस साल हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप ने टॉप किया है। जबकि, इंटर (12वीं) में प्रयागराज की महक जयसवाल ने पूरा राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर
इस साल प्रयागराज की महक जायसवाल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में 97.20% अंक हासिल करके टॉपर बनी हैं। उन्होंने बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, कौशांबी की अनुष्का सिंह और प्रयागराज की शिवानी सिंह संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर रहे हैं। इन सभी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 96.80% अंक हासिल किए हैं। वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40% अंकों के साथ थर्ड टॉपर रहीं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 2025 में इस साल जालौन के यश प्रताप ने टॉप किया है। रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा राज्य में दूसरा स्थान इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक यादव को मिला है। दोनों ही 97.67% अंको के साथ संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बनें हैं। वहीं, मुरादाबाद की ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता कक्षा 10वीं के थर्ड टॉपर रहे हैं। इन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.50% अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन

कक्षा 10वीं पासिंग प्रतिशत: 90.11%
इस साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.11% रहा, जो पूरे राज्य में मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।

कक्षा 12वीं पासिंग प्रतिशत: 81.15%
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया है, जो इंटरमीडिएट परीक्षाओं में छात्रों की उपलब्धियों को दर्शाता है। इसके अलावा बता दें कि इस साल भी कक्षा 12वीं में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा, जबकि छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola