Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

UP B.Ed Result 2022: यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP B.Ed Result 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने 5 अगस्त को यूपी बीएड परिणाम घोषित कर दिया है। जो उमीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे, यूपीबीईडी की आधिकारिक साइट upbed2022.in पर जा कर देख सकते हैं। इस साल लिखित परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। […]

Author
Edited By : Niharika Gupta Updated: Aug 5, 2022 14:46

UP B.Ed Result 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने 5 अगस्त को यूपी बीएड परिणाम घोषित कर दिया है। जो उमीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे, यूपीबीईडी की आधिकारिक साइट upbed2022.in पर जा कर देख सकते हैं।

इस साल लिखित परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी और प्रत्येक भाग में 2 अंक के 100 प्रश्न थे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी।

---विज्ञापन---

रिजल्ट चेक करने के लिए Direct Link पर क्लिक करें

How to Check UP BED Entrance Exam Result 2022
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
अब होमपेज पर ‘UP BED Entrance Exam Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी को दर्ज करें जो कि एडमिट कार्ड पर दी गई है।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें व प्रिंट आउट भी निकाल लें।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा 6 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य भर के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

First published on: Aug 05, 2022 02:03 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.