CBSE Date Sheet 2027: 10वीं, 12वीं के छात्र रहें तैयार, क‍िसी भी पल जारी हो सकती है परीक्षा की डेटशीट

CBSE Datesheet 2027 Updates: सीबीएसई जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल. जानें फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल और cbse.nic.in से PDF डाउनलोड करने का आसान तरीका.

CBSE Board Exam 2027

CBSE Board Exam 2027: कब आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानें परीक्षा की संभावित तारीखें और डाउनलोड करने का तरीका

विज्ञापन

अगर आप या आपके घर में कोई स्टूडेंट साल 2027 में सीबीएसई (CBSE) 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहा है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइमटेबल (Date Sheet 2027) जारी करने वाला है. सोशल मीडिया पर अक्सर फर्जी टाइमटेबल वायरल होने लगते हैं, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

आइए जानते हैं कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं कब से शुरू हो सकती हैं और टाइमटेबल जारी होने के बाद आप इसे कैसे डाउनलोड कर पाएंगे.

विज्ञापन

कब जारी होगी डेटशीट और कब होंगी परीक्षाएं?
CBSE की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा डेटशीट नवंबर या दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की पूरी संभावना है. 2027 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित की जा सकती हैं.

अन्य राज्य बोर्ड्स का शेड्यूल भी देखें
जहां एक तरफ सीबीएसई का टाइमटेबल जल्द आने वाला है, वहीं कुछ राज्य बोर्ड्स ने अपनी संभावित तारीखें जारी कर दी हैं:

गोवा बोर्ड (SSC Exam 2027): 15 मार्च से 10 अप्रैल 2027 के बीच.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board 10th Exam 2027): 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 के बीच.

CBSE Date Sheet 2027 कैसे डाउनलोड करें?
जब सीबीएसई अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डेटशीट जारी कर देगा, तो आप इन आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

विज्ञापन
  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Main Website के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Latest News या अपडेट्स वाले सेक्शन में जाएं.
  • वहां आपको CBSE Datesheet 2027 PDF (Class 10th / 12th) का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर टाइमटेबल की फाइल खुल जाएगी, इसे चेक करें और भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके रख लें.

बता दें क‍ि टाइमटेबल डाउनलोड करने के बाद अपने सब्जेक्ट वाइज पेपर की तारीखें और एग्जाम का समय किसी डायरी में नोट कर लें ताकि रिवीजन की प्लानिंग आसानी से हो सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ