---विज्ञापन---

UPTET Result 2026 Out: UPTET का रिजल्ट जारी, पेपर 1 में 80% और पेपर 2 में 72% अभ्यर्थी पास

UPTET Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 के दोनों पेपरों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल लगभग 20 लाख उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

UPTET Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. प्राथमिक स्तर में 80% और उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्तर में 72% अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के नतीजे चेक कर सकते हैं.

19.94 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण

इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के सभी 75 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस बार खास बात यह रही कि यूपीटीईटी में पहली बार नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है. जारी नतीजों के अनुसार, प्राथमिक स्तर में 80 फीसदी और जूनियर स्तर में 72 फीसदी अभ्यर्थी सफल रहे हैं.

---विज्ञापन---

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

  • सामान्य वर्ग : न्यूनतम 60% अंक (150 में से 90 अंक).
  • आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST): न्यूनतम 55% अंक (150 में से 82 अंक).
  • सफल अभ्यर्थियों को मिलने वाला UPTET प्रमाण पत्र अब आजीवन मान्य रहेगा.

UPTET रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे ‘UPTET 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

आगे क्या करें?

यह परीक्षा केवल पात्रता परीक्षा है. इसमें पास होने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में आने वाली आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र बन गए हैं. वहीं, जो अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके हैं, वे CTET के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी आवेदन विंडो 1 सितंबर तक खुली है.

First published on: Aug 26, 2026 10:17 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola