JEE Main क्लियर करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए पहली सीढ़ी होती है। आमतौर पर JEE Main के बाद छात्र JEE Advanced की तैयारी करते हैं ताकि उन्हें IITs में एडमिशन मिल सके, लेकिन कई छात्र ऐसे भी होते हैं जो JEE Advanced नहीं देना चाहते या फिर उसमें बैठने के योग्य नहीं बन पाते। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि JEE Main के स्कोर के आधार पर भी देश के कई टॉप NITs में शानदार इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।
इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस का प्राप्त है दर्जा
NITs यानी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रमुख संस्थान हैं, जिन्हें ‘Institute of National Importance’ का दर्जा प्राप्त है। देश में कुल 31 NITs हैं लेकिन इनमें से कुछ इंस्टीट्यूट शिक्षा की गुणवत्ता, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में टॉप IITs की बराबरी करते हैं। अगर आपने JEE Main अच्छे स्कोर से पास किया है और JEE Advanced में नहीं जाना चाहते, तो आप इन टॉप NITs को प्राथमिकता दे सकते हैं।
भारत के टॉप 10 NIT और उनकी खासियत
भारत के टॉप 10 NITs में सबसे पहले आता है NIT Trichy (NIT Tiruchirappalli), जिसे अक्सर NITs का ‘IIT Bombay’ कहा जाता है। इसके बाद NIT Karnataka (कर्नाटक), NIT Rourkela (ओडिशा) और NIT Warangal जैसे संस्थान आते हैं, जो अकादमिक गुणवत्ता और इंडस्ट्री से कनेक्शन के लिए मशहूर हैं। NIT Calicut और VNIT Nagpur भी बेहतरीन फैकल्टी और रिसर्च सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा NIT Silchar, MNIT Jaipur, NIT Durgapur और NIT Delhi जैसे संस्थान भी अपने-अपनी फील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हैं।
इन कोर्स में लें एडमिशन
इन NITs में B.Tech की पढ़ाई के लिए कंप्यूटर साइंस (Computer Science), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (Electronics & Communication), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering), सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) जैसे लोकप्रिय ब्रांचेज होती हैं। टॉप रैंक वाले छात्र आमतौर पर कंप्यूटर साइंस को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि इस ब्रांच में प्लेसमेंट के अवसर सबसे अधिक होते हैं। खास बात ये है कि इन टॉप NITs से पासआउट होने वाले छात्रों को 20 से 30 लाख तक के पैकेज भी मिल चुके हैं, खासकर CSE ब्रांच में।
इस तरह मिलेगा एडमिशन
JEE Advanced न देने का मतलब ये नहीं कि आपके लिए रास्ते बंद हो गए हैं। अगर आपने JEE Main में अच्छा प्रदर्शन किया है तो आप JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से अपनी रैंक के अनुसार इन टॉप NITs में सीट पा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी कट-ऑफ, पसंदीदा ब्रांच और कॉलेज की सही जानकारी रखें और काउंसलिंग के दौरान समझदारी से विकल्प चुनें।
अंततः, NITs में पढ़कर भी आप IIT ग्रैजुएट्स जितना ही अच्छा करियर बना सकते हैं – बशर्ते आप मेहनती हों और अपनी फील्ड में स्पेशलाइजेशन हासिल करें। अगर JEE Advanced देने का मन नहीं है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं, देश के टॉप 10 NITs आपके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी हैं।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
2 days agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
4 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
6 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
8 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
8 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines