---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

SSC MTS 2020 Result: एसएससी एमटीएस पेपर 2 का रिजल्ट जारी, 9754 अभ्यर्थी पास, इन स्टेप्स से करें चेक

SSC MTS 2020 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा-2020 पेपर II रिजल्ट घोषित कर दिया है। एसएससी एमटीएस परीक्षा 8 मई को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना एसएससी एमटीएस पेपर 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। कुल 9754 उम्मीदवारों ने एमटीएस पेपर 2 परीक्षा पास की […]

---विज्ञापन---

SSC MTS 2020 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा-2020 पेपर II रिजल्ट घोषित कर दिया है। एसएससी एमटीएस परीक्षा 8 मई को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना एसएससी एमटीएस पेपर 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। कुल 9754 उम्मीदवारों ने एमटीएस पेपर 2 परीक्षा पास की है। उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बता दें कि आयोग द्वारा कुल 9,754 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। ये उम्मीदवार अब दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होंगे। दस्तावेज़ सत्यापन के संचालन का शेड्यूल आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर शीघ्र ही उपलब्ध होगा।

---विज्ञापन---

ऐसे मामलों में, जहां एक से अधिक उम्मीदवारों ने पेपर- I में समान कुल अंक प्राप्त किए हैं, टाई ब्रेकर फॉर्मूला – पेपर- II में कुल अंक, जन्म तिथि को लागू करके टाई का समाधान किया गया है। उम्र में बड़े उम्मीदवार को नामों की वरीयता और वर्णानुक्रम मिलता है।

SSC MTS 2020 Result: ऐसे करें चेक

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-इसके बाद ‘परिणाम’ सेक्शन पर जाएं।
-यहां एमटीएस 2020 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-अब SSC MTS टियर 2 परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-इसे डाउनलोड करें और जांचें, भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंट भी ले लें।

---विज्ञापन---

अर्हता प्राप्त/अयोग्य उम्मीदवारों के पेपर-II के अंक आयोग की वेबसाइट पर 4 अगस्त को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह सुविधा 4 अगस्त से 24 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2021 09:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola