Niharika Gupta
Read More
Rajasthan School Timing: राजस्थान में आज 17 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों के समय को लेकर बदलाव हुए है। बदलते मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। हालांकि इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 1:00 बजे तक था। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के मुताबिक स्कूल का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा।
स्कूलों में दिवाली के छुट्टियां कल यानी 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रहेंगी। राजस्था में सभी स्कूल 1 नवंबर से खुलेंगे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेशों के तहत सोमवार से विद्यालयों में सर्दी मौसम का समय उस दिन लागू हो जाएगा। दिवाली की छुट्टी को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूर्व में ही आदेश जारी कर दिए थे।
बता दें, इससे पहले शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन को 15 अक्टूबर तक टाल दिया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के जारी आदेश के अनुसार शीतकालीन अवधि के हिसाब से एक अक्टूबर को समय बदला जाना था। इसे बढ़ाकर 15 अक्टूबर तक कर दिया था। विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 1 तक ही संचालित हो रहे थे। अब 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदल गया है। 16 अक्टूबर को रविवार था, इसलिए आज 17 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।