---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Sarkari Naukri 2026: राजस्थान में 3900+ कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; जाने कैसे करें अप्लाई!

RSSB Vacancy 2026: RSSB ने माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा विभागों में बेसिक व सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक के 3,951 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. योग्य उम्मीदवार 23 जून 2026 तक SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है. अगर आप तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आपकी मेहनत को सही दिशा देने का समय आ गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) के कुल 3,951 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है, जिसकी आखिरी तारीख भी बेहद नजदीक है.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: 70 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है

---विज्ञापन---

किस विभाग में कितनी मिलेंगी नौकरियां

इस बड़ी भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान सरकार शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से मजबूत करने जा रही है. कुल 3,951 पदों में से गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 3,224 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए 727 पद आरक्षित किए गए हैं. सबसे ज्यादा भर्तियां माध्यमिक शिक्षा विभाग में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर हो रही हैं, जिनकी कुल संख्या 3,415 है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. हालांकि, राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों के सभी पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर्स (M. E)/कंप्यूटर साइंस में एमटेक (M. Tech)/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/इलेक्ट्रिकल इंजनियरिंग (EE)/इलेट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ETE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (EIE) की डिग्री हासिल की हो. या कंप्यूटर साइंस में एमएससी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर्स (MCA)/बी लेवल/सी लेवल किया हो, वह लोग इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा इन सभी के समकक्ष अगर और हायर क्वालिफिकेशन की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट भी आवेदन के पात्र हैं.

---विज्ञापन---

बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- ग्रेजुएशन के साथ ए लेवल/ पीजीडीसीए (एक साल का) किया हो. या बी. ई/कंप्यूटर साइंस में बीटेक/ आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/ इलेक्ट्रनिकल इंजीनियरिंग (EE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल (EIC)/टेलीकम्यूनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (TIE) में डिग्री ली हो. कंप्यूटर साइंस में बी. एससी या आईटी और बीसीए वाले भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा दोनों पदों के लिए कैंडिडेट्स को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान एंव राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है.

बात करें सैलरी की तो, पास होने पर बेसिक अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-08 और सीनियर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर बेहद शानदार वेतन और भत्ते मिलेंगे, जबकि चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा (पेपर-1 और पेपर-2) होगी.

---विज्ञापन---

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक सिंगल साइन-ऑन पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: अपनी लॉगिन आईडी बनाएं और ‘Recruitment Portal’ विकल्प का चयन करके ‘Apply Now’ पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फॉर्म भरने से पहले अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें, जिसमें नाम, माता-पिता का नाम और श्रेणी जैसी जानकारी बिल्कुल सही भरें.
  • स्टेप 4: ओटीआर सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, मुख्य आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें.
  • स्टेप 5: अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और जाति प्रमाण पत्र को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें.
  • स्टेप 6: अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका एक प्रिंट आउट संभाल कर रख लें.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹600 का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹400 निर्धारित है. अगर फॉर्म जमा करते समय कोई गलती हो जाती है, तो बोर्ड उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार (Correction) करने का मौका भी देगा, जिसके लिए ₹300 का अतिरिक्त संशोधन शुल्क देना होगा. ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है.

यह भी पढ़ें: AIBE 21 Answer Key Released 2026: वकीलों के लिए बड़ी खबर! ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2026 03:51 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola