---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Sarkari Naukri 2026: डीएसएसएसबी ने निकाली टीचर्स और टेक्निकल सहित कई पदों पर भर्तियां! जानिए कब से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने 1900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है, जिसकी जानकारी विभाग ने नोटिफिकेशन के जरिए दी. अगर आप भी इन भर्तियों में आवेदन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा रजिस्ट्रेशन?

---विज्ञापन---

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(DSSSB) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 1979 पदों पर बड़ी भर्तियां निकाली हैं, जिसमें आवेदन करके आप सरकारी विभाग में अच्छा करियर बना सकते हैं. विभाग ने इन पदों को लेकर अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिसके रजिस्ट्रेशन की डेट भी कुछ दिनों बाद से शुरू होने वाली है. नोटिफिकेशन के मुताबिक टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट, लाइफ असिस्टेंट सहित कई पदों भर्तियां निकाली गई हैं. अगर आप भी इन पदों पर अच्छा करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको इस भर्ती को जरा भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri Tips: 12वीं के बाद पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी? नोट कर लें ये बेहतरीन करियर ऑप्शंस और तैयारी के शानदार टिप्स

---विज्ञापन---

कितने पदों पर निकली भर्तियां? कब से कर सकते हैं आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1979 पदों पर भर्तियां निकाली गई है, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 997 पद, ओबीसी के लिए कुल 328 पद, एससी के लिए कुल 278 पद, एसटी के लिए कुल 126 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 250 पद आरक्षित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 तक डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बात करें रजिस्ट्रेशन फीस की तो, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा. अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा, एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन?

नोटिफिकेशन के अनुसार, अलग-अलग पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 व 20 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30 और 32 वर्ष निर्धारित की गई है.

---विज्ञापन---

कैसे होगा सिलेक्शन

  • बात करें सिलेक्शन प्रक्रिया कि तो इन पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना पड़ेगा यानी चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
  • लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे.
  • इस परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है.
  • इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी, इसलिए तैयारी बहुत जरूरी है.
  • परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत मार्क्स, ओबीसी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत मार्क्स और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होंगे.

यह भी पढ़ें: BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का बड़ा मौका,

First published on: Jun 10, 2026 11:01 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola