Sarkari Naukri 2026: 70 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और आवेदन करने की आखिरी तारीख!

HCL Executive Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने 70 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख से जुड़ी पूरी जानकारी.

Hindustan Copper Limited Executive Recruitment 2026

HCL में नौकरी का बड़ा मौका. (Image: AI)

Hindustan Copper limited Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ा मौका है, देश की जानी मानी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं. अगर आप भी मानते हैं कि आप इन पदों के लिए बेहतर है और इस मौके को गवाना नहीं चाहते हैं, तो आइए इस स्टोरी में हम आपको बताते हैं कौन, कैसे और कब तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता इन पदों के लिए आवेदन?

HCL के इन पदों में आवेदन करने के लिए कुछ चीजों का होना जरूरी है, तभी वह इन पदों के लिए पात्र कह लाएंगे. इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए. इसके साथ ही, उम्र सीमा भी रखी गई है, जिसके आधार पर चयन होगा. जानकारी के अनुसार, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 40, 42 और 47 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी. SC/ST उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन

अब सवाल उठता है कि HCL इन 70 पदों के लिए कैसे उम्मीदवारों को चयन करेगा? जानकारी के अनुसार, जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करेंगे, उनका सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल हो जाते हैं, उसके बाद में दस्तावेज वेरिफिकेशन किया जाएगा.

विज्ञापन

कैसे करें इन पदों के लिए अप्लाई और क्या है फीस?

अगर आप मानते हैं कि आप इन पोस्ट के लिए योग्य हैं, तो आपको बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया की तरफ बढ़ना चाहिए. आवेदन करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा;

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustancopper.com पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को सावधानी से भरे.
  • अब दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • आखिर में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.

याद रखें कि एप्लीकेशन फीस भी है, जिसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी. आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं, एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ