MP Board Exam: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर हैं, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों के लिए एक और राहत भरी खबर है। बता दें 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जबकि परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नियम जारी कर दिए हैं।
छात्रों को इस नियम में मिलेगी छूट
दरअसल, पिछले साल कोरोना की वजह से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा केंद्र पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इस बार कोरोना का असर नहीं है, ऐसे में परीक्षा नॉर्मल होगी, पिछले साल थर्मल स्क्रीनिंग के साथ जो नियम बनाए गए थे, वो नियम इस बार लागू नहीं होंगे, कोरोना का असर कम होने के बाद छात्रों को पूरी रियायत दी जाएगी।
छात्रों को देनी होगी यह जानकारी
हालांकि इस बार छात्रों के लिए एक नया नियम बनाया गया है, इस बार अभिभावकों अपने बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी (हेल्थ रिपोर्ट ) बोर्ड परीक्षा केंद्र में देनी होगी, ताकि छात्रों की पूरी जानकारी परीक्षा केंद्र के पास पहले से हो। इसके अलावा नियमों में छूट देने के बाद परीक्षा केंद्रों पर इस बार भी पूरी सख्ती बरती जाएगी। वेदनशील केंद्रों पर नकल रोकने के लिए भी स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं, इस बार ज्यादा उड़न दस्ते परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे।
1 मार्च से शुरू होनी हैं परीक्षाएं
बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होनी हैं, 10 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 27 मार्च, 2023 तक चलेगी, जबकि 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 1 अप्रैल, 2023 चलेंगी, परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी, जो सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
संबंधित खबरें
CBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
37 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines