JKBOSE 10th Result 2023: जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आज, 19 जून को कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो छात्र जेकेबीओएसई 10वीं परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल का पासिंग परसेंटेज
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 10 का परिणाम 2023 सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन दोनों के लिए घोषित किया है। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 78.89 प्रतिशत है।
JKBOSE ने 09 मार्च से 05 अप्रैल, 2023 तक ऑफ़लाइन मोड में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित की। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर अपने ‘रोल नंबर’ और ‘रजिस्ट्रेशन नंबर’ का उपयोग करके अपने जेकेबीओएसई 10वीं परिणाम 2023 तक पहुंच सकते हैं। उम्मीदवार अपने जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए नीचे दी स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
JKBOSE 10th Result 2023: ऐसे करें चेक
- जम्मू और कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर Class 10 Board Results 2023 लिंक पर क्लिक करें
- एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें
- आपका जेकेबीओएसई 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंटआउट लें
JKBOSE 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 09 जून को की गई थी। कुल 127,636 छात्रों ने JKBOSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 82,441 ने 65% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस साल कुल 1,48,701 परीक्षार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 1,18,791 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 29789 उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर नियमित जांच करते रहें।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
1 day agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
9 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
9 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines