हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UPSC फ्री कोचिंग 2026: जामिया RCA दे रहा है सुनहरा मौका, 28 मई तक करें आवेदन

यूपीएससी 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोचिंग में पढ़ाई के साथ-साथ रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन

अगर आप IAS या IPS बनने का सपना देख रहे हैं और आर्थिक तंगी की वजह से कोचिंग नहीं कर पा रहे, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग प्रोग्राम शुरू किया है। यह स्कीम SC, ST, अल्पसंख्यक समुदाय और महिला उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 मई 2025 है।

क्या मिलेगा इस कोचिंग में?

इस कोचिंग में न केवल पढ़ाई कराई जाती है बल्कि रहने-खाने की सुविधा भी दी जाती है। RCA हर साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऐसे छात्रों को मौका देती है जो बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट का खर्च वहन नहीं कर सकते।

कौन कर सकता है आवेदन?

– किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

विज्ञापन

– उम्मीदवार UPSC CSE 2026 के लिए योग्य होने चाहिए।

– केवल SC, ST, अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

– आवेदन शुल्क: 1200 रुपये

सेलेक्शन प्रक्रिया क्या होगी?

एंट्रेंस एग्जाम: 15 जून 2025

विज्ञापन

पेपर 1: 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (1 मार्क प्रत्येक, 1/3 निगेटिव मार्किंग)

पेपर 2: निबंध लेखन (60 मार्क्स)

विज्ञापन

इंटरव्यू राउंड: 21 जुलाई से 2 अगस्त 2025

फाइनल रिजल्ट: 8 अगस्त 2025

विज्ञापन

क्लासेस शुरू: 1 सितंबर 2025

एग्जाम सेंटर कहां होंगे?

एंट्रेंस परीक्षा देश के 12 शहरों में आयोजित होगी: दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरु और कालीकट।

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

1. जामिया की वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाएं।

2. यहां दिए गए “Residential Coaching Academy UPSC Coaching 2025” लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

3. इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

4. अब आप 1200 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करें।

5. अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास रखें।

अगर एप्लिकेशन फॉर्म में कोई गलती हो गई हो, तो 29-30 मई को सुधार का मौका मिलेगा।

क्यों चुनें जामिया RCA?

– फ्री कोचिंग के साथ हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधा।

– अनुभवी फैकल्टी और रेगुलर टेस्ट सीरीज।

– पिछले वर्षों में RCA के कई छात्रों ने UPSC परीक्षा में सफलता पाई है।

अगर आप यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए गंभीर हैं, तो इस सुनहरे मौके को न गंवाएं। आज ही आवेदन करें और अपने सपने की शुरुआत करें!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola