BPSC Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली 67वीं प्रिलिम्स परीक्षा के पेपर लीक मामले में सरकार और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कांड में आरोपी के तौर पर डीएसपी रंजीत रजक का नाम सामने आया था। जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर दिया गया था। अब गिरफ्तार डीएसपी पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
और पढ़िए – सीयूईटी फेज़ 2 की परीक्षा कल से शुरू, केंद्र पर इन बातों का रखना होगा ध्यान
एसआईटी को मिले थे कई सबूत
बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत मिले थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। आर्थिक अपराध इकाई की एसआईटी ने डीएसपी रंजीत रजक को तीन दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी रंजीत रजक वर्तमान में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 14 में तैनात था। ईओयू की एसआईटी के मुताबिक रंजीत रजक को हिरासत में लेने के बाद जब पूछताछ की गई थी तब वो संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया था। जिसके बाद उससे सख़्ती से पूछताछ की गई थी।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना
BPSC Paper Leak: परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हो गया था लीक
और पढ़िए – रीट 2022 की आंसर की आज हो सकती है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र परीक्षा आरंभ होने से करीब 15 मिनट पहले वायरल (67th BPSC Exam Paper Leak) हो गए थे। वायरल प्रश्न की पुष्टि परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों ने कर दी थी। इसकी जानकारी सीएमओ को ई-मेल से दी गई थी। वहीं इस मामले को लेकर आयोग ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। फिलहाल इस परीक्षा की नई तारीख ( BPSC 67 Prelims 2022 new date) की घोषणा नहीं हुई है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 days agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines