हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CBSE: केंद्रीय क्षेत्र की स्कॉलरशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन कर सकता अप्लाई

विज्ञापन
CTET 2023 july Registration

CBSE CSSS Scheme 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना (CSSS) के लिए आवेदन करने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

“कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की केंद्रीय क्षेत्र योजना” के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 5 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र स्कॉलरशिप के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल Scholarships.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अपग्रेड और नई स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

सीबीएसई ने सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में कहा कि वर्ष 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, वर्ष 2021 के लिए पहला अपग्रेड वर्ष 2020 के लिए दूसरा अपग्रेड, वर्ष 2019 के लिए तीसरा अपग्रेड और वर्ष 2018 के लिए चौथा अपग्रेड शुरू हो गया है।

CSSS के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे-

  • बैंक विवरण
  • आधार कार्ड नंबर
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • वैध मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

CSSS स्कॉलरशिप: जानें कौन कर सकता है अप्लाई

  • छात्रों को संबंधित स्ट्रीम में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
  • पारिवारिक आय 8 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • डिप्लोमा छात्र योजना के तहत लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Central Sector Scheme for Scholarship: ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल – scholarships.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नवीनीकरण या नए आवेदन के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • पूछे गए व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ चयनित छात्रवृत्ति (सीएसएसएस) के लिए फॉर्म भरें।
  • सभी विवरणों की समीक्षा करें और आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड करें और सेव करें।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके स्कॉलरशिप आवेदन में कोई स्पेलिंग और तथ्यपूर्ण एरर नहीं हैं, अन्यथा बाद में विवरण बदलना संभव नहीं होगा।

सीबीएसई ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे दिए गए समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें और अपने आवेदनों को निर्धारित समय के भीतर संस्थानों से वेरीफाई करवाएं, अन्यथा आवेदनों को अमान्य माना जाएगा।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें