Mukhya Mantri Krishak Chhatravriti Yojana: किसान के बच्चों को मिलेंगे हर महीने 5000 रुपये, जानें आवेदन का तरीका

Mukhyamantri Krishak Chhatravriti Yojana UP: यूपी सरकार किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए हर महीने ₹5,000 की छात्रवृत्ति दे रही है. जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑफलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

Mukhya Mantri Krishak Chhatravriti Yojana UP Farmers Children Scholarship

अगर आप या आपके आसपास कोई किसान परिवार का होनहार बच्चा है, जो पैसों की कमी की वजह से आगे की पढ़ाई को लेकर परेशान है, तो तुरंत अपने कॉलेज या मंडी परिषद से संपर्क करके इस योजना का फायदा उठाएं.

विज्ञापन

किसानों और खेती-किसानी से जुड़े परिवारों के लिए अपने बच्चों को ऊंची पढ़ाई कराना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है. जेब में पैसे की तंगी के चलते अक्सर होनहार बच्चों का सपना अधूरा रह जाता है. लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के जरिए यह चिंता दूर होने वाली है.

सरकार इस योजना के तहत किसान और खेतिहर मजदूरों के बच्चों को हर महीने 5000 रुपये की आर्थिक मदद दे रही है. पहले यह मदद केवल 3000 रुपये महीना मिलती थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. आइए जानते हैं कि इस योजना का फायदा किसको मिलेगा, क्या-क्या कागज लगेंगे और फॉर्म कहां जमा करना होगा.

विज्ञापन

कौन ले सकता है फायदा?

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

यूपी के निवासी हों: बच्चा उत्तर प्रदेश का रहने वाला हो और उसके माता-पिता किसान या पंजीकृत (Registered) खेतिहर मजदूर हों.

विज्ञापन

10वीं-12वीं के नंबर: अगर बच्चे ने यूपी स्टेट बोर्ड से पढ़ाई की है, तो कम से कम 70% नंबर होने चाहिए. वहीं सीबीएसई (CBSE) या आईसीएससी (ICSE) बोर्ड वाले बच्चों के 85% नंबर होने जरूरी हैं.

आगे की पढ़ाई (PG): अगर कोई छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कर रहा है, तो उसके ग्रेजुएशन (Graduation) में कम से कम 70% नंबर होने चाहिए.

विज्ञापन

कौन-कौन से कागज (Documents) तैयार रखने होंगे?
फॉर्म भरने से पहले ये जरूरी कागज अपने पास रख लें:

पहचान और निवास का प्रमाण: छात्र का आधार कार्ड और उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र.

विज्ञापन

आय और जमीन का प्रमाण: परिवार का आय प्रमाण पत्र. किसान होने के सबूत के तौर पर खतौनी या किसान बही की कॉपी, और खेतिहर मजदूर होने पर उनका लेबर कार्ड.

पढ़ाई के कागज: पिछली क्लास की मार्कशीट.

विज्ञापन

बैंक खाता: पैसे सीधे खाते में आएंगे, इसलिए बैंक पासबुक की कॉपी या डिटेल्स.

कैसे करें आवेदन?
बहुत सी सरकारी स्कॉलरशिप का फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है, लेकिन इस योजना का फॉर्म ऑफलाइन भरा जाता है. इसे भरने का तरीका यह है:

विज्ञापन
  • सबसे पहले अपने स्कूल, कॉलेज या इंस्टीट्यूट के दफ्तर से योजना का फॉर्म ले लें.
  • फॉर्म को पूरा भरें, सारे कागज साथ में लगाएं और अपने स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल या नोडल अफसर से साइन और मुहर (वेरिफाई) करवा लें.
  • वेरिफाई कराया हुआ फॉर्म अपने इलाके के क्षेत्रीय मंडी परिषद दफ्तर या वहां बनाए गए स्कॉलरशिप काउंटर पर जाकर जमा कर दें.
  • फॉर्म जमा करने के बाद वहां से पावती (रसीद) लेना बिल्कुल न भूलें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ