नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 4 सितंबर तक धारा 163 लागू, त्योहारों और NEET PG परीक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा फैसला

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आगामी त्योहारों और NEET PG परीक्षा को देखते हुए 4 सितंबर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है. सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के देर रात उपयोग पर सख्त पाबंदी रहेगी.

Noida Section 163 BNSS, Noida Security Guidelines Festivals, NEET PG 2026 Noida Exam Rules, Gautam Buddh Nagar Police Restrictions

आगामी त्योहारों और NEET PG प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर जिले में 13 दिनों के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा। File Photo

विज्ञापन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आगामी त्योहारों और NEET PG परीक्षा को देखते हुए 4 सितंबर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है. सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के देर रात उपयोग पर सख्त पाबंदी रहेगी. गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी त्योहारों और NEET PG प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर जिले में 13 दिनों के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है. 23 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर तक पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू रहेगी.

अपर पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना प्रशासनिक अनुमति के 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ जुटने पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसके अलावा किसी भी प्रकार के जुलूस, विरोध प्रदर्शन या धरने के लिए पहले पुलिस की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

त्योहारों और लाउडस्पीकर को लेकर सख्त नियम

विज्ञापन

आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और ईद-ए-मिलाद जैसे बड़े पर्व हैं. इसे देखते हुए प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च जैसे धार्मिक स्थलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ध्वनि परिसर के भीतर और निर्धारित डेसिबल सीमा में ही रहे. सार्वजनिक रास्तों पर बिना अनुमति पूजा, प्रार्थना या धार्मिक आयोजनों की मनाही होगी. साथ ही लाठी-डंडे, तलवार, चाकू या त्रिशूल जैसे धारदार व खतरनाक हथियारों के खुले प्रदर्शन पर भी रोक है.

NEET PG परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश

विज्ञापन

30 अगस्त को होने वाली NEET PG 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी. इसके साथ ही परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास संचालित होने वाली सभी फोटोकॉपी (ज़ेरॉक्स) की दुकानें बंद रखी जाएंगी. पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ