NEET Exam 2024 Dress Code: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के नीट 2024 अधिसूचना (NEET 2024 Notification) में नीट ड्रेस कोड (NEET Dress Code) की घोषणा भी की गई है। NEET Exam देने वाले सभी कैंडिडेट्स को NEET 2024 के लिए निर्धारित ड्रेस कोड और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, वरना उन्हें एग्जाम हॉल में एंट्री करने से रोका जा सकता है। यदि ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के कारण ऐसा होता है, तो कैंडिडेट की सारी मेहनत और तैयारी पर पानी फिर जाएगा। आइए जानते हैं, एनटीए (NTA) ने द्वारा तीन शीर्षकों में निर्धारित नीट 2024 ड्रेस कोड क्या है?
पुरुष कैंडिडेट्स के लिए ड्रेस कोड (Dress Code for Male Candidates)
NEET Exam 2024 में भाग लेने वाले पुरुष कैंडिडेट्स के लिए ड्रेस कोड संबंधी जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, वे हैं:
- पुरुष कैंडिडेट्स को लंबी या पूरी बांह वाली शर्ट या टी-शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है।
- कैंडिडेट्स के कपड़े साधारण और सादे होने चाहिए। उनमें जिप, पॉकेट, बड़े आकार के बटन नहीं होने चाहिए।
- पुरुष कैंडिडेट्स बिना पॉकेट वाली साधारण पैंट पहन सकते हैं।
- कैंडिडेट्स कुर्ता पायजामा नहीं पहन सकते हैं और कपड़ों में परतें (Layers) नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों किसी भी प्रकार के जूते पहनने की इजाजत नहीं है। दिशा-निर्देश के मुताबिक़ कैंडिडेट्स को चप्पल या खुले पंजे वाले सैंडल पहनने की सलाह दी गई है।
महिला कैंडिडेट्स के लिए नीट ड्रेस कोड 2024: (Dress Code for Female Candidates)
पुरुष कैंडिडेट्स की तरह महिला कैंडिडेट्स के लिए निम्नलिखित ड्रेस कोड निर्धारित किए गए हैं:
- महिला कैंडिडेट्स को लंबी बांह वाली और फैंसी कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। महिला कैंडिडेट्स केवल आधी आस्तीन वाली टी-शर्ट, शर्ट या कुर्ती पहन सकती हैं।
- महिला कैंडिडेट्स के कपड़े भी पुरुष कैंडिडेट्स की तरह साधारण होने चाहिए। कपड़ों में ज्यादा कढ़ाई, बटन, तामझाम आदि नहीं होने चाहिए।
- किसी प्रकार के मेटल या नॉन-मेटल से बने गहने या आभूषण ( ज्वेलरी ) पहनने की इजाजत नहीं है।
- पुरुष कैंडिडेट्स की तरह महिला कैंडिडेट्स भी बंद जूते नहीं पहन सकती हैं। साथ ही ऊंची एड़ी और मोटे हील्स वाली सैंडल पहनना मना है। कैंडिडेट्स को केवल खुली सैंडल या चप्पल पहनने की सलाह दी गई है।
NEET Dress Code 2024 में छूट
नीट ड्रेस कोड 2024 के दिशा निर्देश में कुछ छूट भी दी गई है। जो कैंडिडेट्स धार्मिक मान्यताओं के कारण ड्रेस कोड का पालन नहीं कर पाएंगे, उन्हें NEET 2024 के लिए आवेदन पत्र भरते समय इसका उल्लेख करना अनिवार्य था। यदि किसी कैंडिडेट ने इसका उल्लेख नहीं किया है, तो उन्हें कोई छूट नहीं मिलगी। जिन कैंडिडेट्स ने इसका जिक्र फॉर्म भरते समय किया है, उन कैंडिडेट्स को सुरक्षा जांच के लिए कम से कम एक घंटा पहले रिपोर्ट करना होगा। ऐसे कैंडिडेट्स को सुझाव है कि वे दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर जरूर पहुंच जाएं, ताकि सुरक्षा जांच में देर न हो और वे समय पर एग्जाम हॉल में प्रवेश कर सकें।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines