Allahabad University UG Admission 2022: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आज allduniv.ac.in पर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि आवेदन करने के लिए उन्हने सीयूईटी स्कोर कार्ड की जरुरत पड़ेगी। पंजीकरण 5 अक्टूबर से शुरू हुआ है और नामांकन की समय सीमा 15 अक्टूबर, 2022 है।
स्नातक कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की घोषणा इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा 4 अक्टूबर, 2022 को प्रकाशित की गई थी। एडमिशन प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय एवं संबद्धित कॉलेजों की तक़रीबन 17,000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को 250 रुपया शुल्क भरना होगा। हांलाकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग जनों के लिए यह 150 रुपये निर्धारित है। बता दें कि विश्वविद्यालय में पहली बार संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन किया जा रहा है। ऐसे में सीयूईटी के लिए आवेदन करते समय जिन उम्मीदवारों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय का विकल्प भरा होगा, वे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के पात्र हैं।
Allahabad University UG Admission 2022: ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजी काउंसलिंग 2022 पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवारों को पंजीकरण विकल्प का चयन करना होगा और आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- अगले चरण में, उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
- उन्हें फॉर्म भरना चाहिए, और फीस का भुगतान करना चाहिए।
- फॉर्म जमा करने से पहले विवरण को क्रॉस-चेक करें।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से सीयूईटी परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त तक किया गया था। इसके अलावा उम्मीदवार एडमिशन संबंधी अन्य किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 days agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines