Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्राइम

शादी के बाद लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन, पूर्व प्रेमी ने बीच रास्ते रोकी कार; कनपटी पर बंदूक तानकर साथ ले गया अपनी प्रेमिका

जब दूल्हा-दुल्हन की कार तरभा रोड पर बड़ाबंधा के पास से गुजर रही थी, तभी उसे बीच रास्ते में रोक लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर कार रोक ली.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 22, 2026 18:22
घटना के बाद, दूल्हे ने तरभा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज.

ओडिशा में घर लौट रही एक नवविवाहित महिला को उसका पूर्व प्रेमी बंदूक की नोक पर अगवा कर ले गया. मामला बोलांगिर जिले का है, जहां रविवार तड़के शादी के बाद बाद पति के साथ दुल्हन घर लौट रही थी. दूल्हा बोलांगिर जिला का रहने वाला हरिबंधु पटेल है, जो बारात लेकर कांटामाल गया था. शादी की रस्में पूरी होने के बाद, दूल्हा-दुल्हन और परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहा था.

जब दूल्हा-दुल्हन की कार तरभा रोड पर बड़ाबंधा के पास से गुजर रही थी, तभी उसे बीच रास्ते में रोक लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर कार रोक ली. इसके बाद उन्होंने दूल्हे को हथियार दिखाकर धमकाया. फिर दुल्हन को जबरन साथ लेकर फरार हो गए. दूल्हा और उसके साथी कुछ भी नहीं कर पाए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 1 साल की लव स्टोरी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर… अब सेप्टिक टैंक में मिला गर्लफ्रेंड का शव, जानें क्या है मामला?

घटना के बाद, दूल्हे ने तरभा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज. और शिकायत में बताया कि उसे बंदूक की नोक पर बंधक बनाया गया और उसकी पत्नी को अगवा कर लिया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी. आरोपी का पता लगाने और महिला को छुड़ाने के लिए कोशिश की जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 22, 2026 06:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.