धुरंधर 2 देखकर लौटे युवकों का महाराष्ट्र में खूनी खेल, नशे में धुत युवकों ने दिनदहाड़े किया तीन लोगों पर चाकू से वार

महाराष्ट्र के अकोला में दिनदहाड़े नशे में धुत युवकों ने तीन लोगों पर चाकू और पाइप से हमला कर दिया. इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पढ़िए राहुल पांडेय की ये खास रिपोर्ट

Akola Knife Attack

Credit: News24

महाराष्ट्र के अकोला शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कौलखेड क्षेत्र के श्रद्धानगर में दिनदहाड़े नशे में धुत युवकों के एक गिरोह ने तीन लोगों पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला कर दिया. इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक फिल्म धुरंधर-2 देखकर लौट रहे थे और नशे की हालत में इलाके में हथियार लहराते हुए दहशत फैला रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धानगर-3 निवासी अभिलाष अरविंद हिंगे (32) पर आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया. चाकू और पाइप से किए गए इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हमलावरों का आतंक यहीं नहीं रुका. कौलखेड चौक पर उन्होंने रवि उर्फ छोटू ठाकरे (24) को भी निशाना बनाते हुए हमला कर घायल कर दिया. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया.ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही खदान पुलिस और एलसीबी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. एतिहयातन कौलखेड इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्थानीय नागरिकों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि कौलखेड सहित शहर के कई हिस्सों में नशेड़ी युवकों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ