---विज्ञापन---

क्राइम angle-right

श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर! नेवी कर्मी ने प्रेमिका को मारकर जलाए सिर-हाथ, बाकी हिस्से फ्रिज-बेड में रखे

30 वर्षीय चिंतादा रवींद्र INS डेगा में तैनात था. वह पिछले करीब दो साल से गाजुवाका में किराए के एक घर में रह रहा था. रविवार दोपहर उसने 28 वर्षीय पोलिपल्ली मोनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया.

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के एक तकनीशियन ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश के टुकड़े फ्रीज में डाल दिए. इसके बाद खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

प्रेमिका को बुलाया घर

30 वर्षीय चिंतादा रवींद्र INS डेगा में तैनात था. वह पिछले करीब दो साल से गाजुवाका में किराए के एक घर में रह रहा था. रविवार दोपहर उसने 28 वर्षीय पोलिपल्ली मोनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया. दोनों एक-दूसरे को 2021 से जानते थे. वे एक दूसरे से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कर्ज चुकाने के लिए महिला के कान काटकर लूटे गहने, फिर किया मर्डर; नींबू के पेड़ के नीचे दबा दी लाश

ऐसे हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, जब मोनिका वहां पहुंची तो दोनों में बहस शुरू हो गई. झगड़ा 3.5 लाख रुपये को लेकर हुआ, जो मोनिका ने रवींद्र से लिया था. इसके साथ ही मोनिका ने रवींद्र को धमकी दी थी कि वह उनके संबंध के बारे में उसकी पत्नी को बता देगी. इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया था कि रवींद्र ने मोनिका की गला घोंटकर हत्या कर दी.

---विज्ञापन---

तीन हिस्सों में काटी लाश

पुलिस ने कहा कि रवींद्र पहले एक स्टोर में चाकू खोजने गया था. वहां नहीं मिला तो फिर चाकू ऑनलाइन ऑर्डर किया. रवींद्र ने शरीर को तीन भागों में काटा. एक हिस्सा फ्रीज के अंदर रखा था. दूसरा एक बोरे में भरकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया था. सिर और हाथों सहित तीसरे हिस्से को एक सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया.

यह भी पढ़ें : लूडो में भाभी से हार झेल नहीं पाया देवर, बदले की आग में उठाया खौफनाक कदम

---विज्ञापन---

घर पर नहीं थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि रवींद्र की पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था. वह अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी. घर पर कोई नहीं होने पर ही उसने मोनिका को फ्लैट पर बुलाया था.

यह भी पढ़ें : हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात! शादी से इनकार करने पर युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन

---विज्ञापन---

दोस्त की सलाह पर किया सरेंडर

हत्या के बाद रवींद्र वहां से भागा नहीं. उसने अपने दोस्त को कॉल किया. दोस्त ने उसे सलाह दी कि भागने की जरूरत नहीं, जाकर पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दो. इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया.

First published on: Mar 30, 2026 03:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola