---विज्ञापन---

क्राइम angle-right

दिल्ली में सनसनी: नाबालिग छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, फिर सिरफिरे ने खुद को जलाया!

दिल्ली के सीमापुरी में 24 वर्षीय युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद को आग लगाकर जान दे दी. पुलिस इस रूह कंपा देने वाली वारदात की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.

---विज्ञापन---

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. एक 24 साल के युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर दिया… और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया. इस घटना ने एक साथ दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.

ये वारदात दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र की है, जहां शाम करीब सवा पांच बजे 24 वर्षीय जतिन ने 15 साल की नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. घटना पीड़िता के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई.

---विज्ञापन---

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, इस हमले में कुछ और युवकों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है. हमले के बाद भी नाबालिग ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नाबालिग ने हाल ही में 28 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मनाया था और 10वीं की परीक्षाएं भी दी थीं.

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जतिन ने नई सीमापुरी के सी-ब्लॉक स्थित अपने घर में खुद को आग लगा ली. जब उसका भाई आकाश मौके पर पहुंचा, तो वह बुरी तरह झुलसा हुआ मिला. जतिन ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था और पिता के निधन के बाद अपनी मां के साथ रह रहा था. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

---विज्ञापन---

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे असली वजह क्या थी… और क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था. इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी सच्चाई सामने ला पाती है.

First published on: Apr 05, 2026 01:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola