हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ड्राइव‍िंग लाइसेंस के बगैर चला सकते हैं ये गाड़ियां, ट्रैफ‍िक पुल‍िस भी नहीं काटेगी चालान

अगर आपके पास ड्राइव‍िंग लाइसेंस नहीं है तो भी इन गाड़ियों को आप चला सकते हैं आर ट्रैफ‍िक पुल‍िस भी आपको कुछ नहीं कहेगा. ना ही वो आपके नाम पर चालान काटेगा. जान‍िये वो कौन से वाहन हैं, ज‍िसे चलाने के ल‍िए आपको ड्राइव‍िंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

Driving License Rules : भारत में ड्राइव‍िंग लाइसेंस के ब‍िना सड़क पर गाड़ी लेकर न‍िकलना न केवल खतरनाक है, बल्‍क‍ि ये आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है. ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने आपको रोक लिया और आपके नाम पर ड्राइव‍िंग लाइसेंस नहीं होने पर, आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके अलावा आप पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि कुछ वाहनों को चलाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है.

क‍िन वाहनों को चलाने के ल‍िए ड्राइव‍िंग लाइसेंस नहीं चाह‍िए

सड़क पर चलने वाले हर वाहन को यातायात नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है. हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों को कुछ मामलों में विशेष छूट दी जाती है. कुछ इलेक्ट्रिक वाहन बिना लाइसेंस के भी चलाए जा सकते हैं. सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. यहां बताए गए शर्तों के तहत, कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों को ये विशेषाधिकार प्राप्त है.

विज्ञापन

बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए क्या आवश्यक शर्तें हैं?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नियमों के अनुसार, 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क पर चलने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती है.

विज्ञापन

ड्राइव‍िंग लाइसेंस के ल‍िए ऑनलाइन कैसे आवेदन करें (How to apply for DL online)

1: आधिकारिक वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice8/stateSelection.do पर जाएं

विज्ञापन

सूची से अपना राज्य (उत्तर प्रदेश, ब‍िहार, एमपी) चुनें.

“ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं” अनुभाग पर जाएं और “ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें” चुनें.

विज्ञापन

2: आवेदन पूरा करें और दस्तावेज अपलोड करें

जैसे क‍ि लर्निंग लाइसेंस, आयु प्रमाण पत्र और पते का प्रमाण पत्र आद‍ि. आपको एक तस्वीर और हस्ताक्षर भी अपलोड करने पड़ सकते हैं. ऑनलाइन फीस जमा करें.

विज्ञापन

3: टेस्ट स्लॉट बुक करें और परीक्षा दें

पोर्टल के जर‍िए कोई तारीख और समय पर ड्राइविंग टेस्ट स्लॉट बुक करें. आरटीओ में ड्राइविंग टेस्ट दें. यदि आप परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकृत हो जाएगा और आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा या डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola