Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Union Budget 2026: खादी और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगा महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान

Union Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने खादी और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत का ऐलान किया है. इससे ग्रामीण और कारीगर समुदायों की आय को बढ़ाया जा सकेगा.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 1, 2026 12:00
Union Budget 2026
Photo Credit- Social Media

Union Budget 2026: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. यूनियन बजट 2026-27 में आम जनता और ग्रामिण लोगों के विकास के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत की जाएगी. निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में खादी और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए इस महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान को शुरू करने के बारे में कहा है.

खादी और हैंडीक्राफ्ट को मिलेगा बढ़ावा

निर्मला सीतारमण ने खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करने के लिए इस योजना के प्रस्ताव को रखा है. उन्होंने टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम की घोषणा की है. महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान को शुरू कर हस्तशिल्प टेक्सटाइल को सश्कत बनाने की कोशिश की जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Union Budget 2026: सोना-चांदी से लेकर इंश्‍योरेंस और टैक्‍स तक यूनियन बजट में हो सकते हैं 10 बड़े ऐलान

बढ़ेगी ग्रामीण और कारीगर समुदाय की आय

ऐसे लोग जो खादी और हैंडीक्राफ्ट से जुड़ा काम करते हैं इन लोगों की आय बढ़ेगी. इस महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और कारीगर समुदाय के लोगों की आय बढ़ाना है. इससे पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. इसके जरिए ग्रामीण युवाओं को मजबूती मिलेगी.

---विज्ञापन---

ग्लोबल मार्केट में हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान के जरिए हैंडीक्राफ्ट को भारत ही नहीं बल्कि, ग्लोबल मार्केट में पहचान मिलेगी. इससे खादी, हैंडलून और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा मिलेगा. इससे गांव के उद्योग बढ़ेंगे और इस योजना से खादी, हथकरघा और हस्तशिल्पों को बढ़ावा दिया जाएगा.

  • महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की पहल खादी, हथकरघा, हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है.
  • वस्त्र कौशल इको-सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए आधुनिकता के लिए समर्थ 2.0 मिशन
  • प्राकृतिक, मानव निर्मित और न्यू ऐज फाइबर में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना
  • परंपरागत टेक्सटाइल और कलस्टर को आधुनिक बनाने के लिए वस्त्र उद्योग का विस्तार और रोजगार योजना
  • वर्तमान में जारी योजनाओं के एकीकरण के लिए राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम
  • विश्व स्तरीय और टिकाउ वस्त्रों और परिधान के लिए टेक्स-इको पहल की शुरुआत मेगा टेक्स्टाइल पार्कों की स्थापना

First published on: Feb 01, 2026 11:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.