Union Budget 2026: सोना-चांदी से लेकर इंश्‍योरेंस और टैक्‍स तक यूनियन बजट में हो सकते हैं 10 बड़े ऐलान

Union Budget 2026: आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश हो रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इस यूनियन बजट में टैक्‍स छूट, एनपीएस, सीनियर सिटीजन और किसानों के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं.

Union Budget 2026

Photo Credit- News24GFX

Union Budget 2026: आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी बजट को लेकर कई बड़े ऐलान कर सकती हैं. इस यूनियन बजट पर पूरे देश की नजरें हैं. आम जनता को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. बजट के पिटारे से आम जन के लिए क्या कुछ निकलेगा इसका फैसला आज हो जाएगा. इस बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 बड़े ऐलान कर सकती हैं. चलिए जानते हैं इस बजट में आमजन के लिए क्या होगा?

विज्ञापन

आज बजट को लेकर हो सकते हैं 10 बड़े ऐलान

टीडीएस को लेकर नियम

विज्ञापन

साल 2025 में टीडीएस कटौती की लिमिट 50 हजार से एक लाख की गई थी. इसके साथ ही किराये की कमाई की लिमिट 2 लाख 40 हजार से बढ़ाकर 6 लाख प्रतिवर्ष की गई. अब इसे 10 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की मांग हो रही है इसको लेकर फैसला हो सकता है.

जीएसटी रिफॉर्म

विज्ञापन

सरकार ने कुछ महीनों पहले जीएसटी रिफॉर्म के जरिए कई चीजों के दाम कम किये थे. इस जीएसटी रिफॉर्म से 250 से ज्‍यादा वस्‍तुओं के दाम में गिरावट आई थी. अब पेट्रोल, डीजल, एजुकेशन, एमएसएमई, रियल एस्‍टेट में छूट की मांग हो रही है इसको लेकर कोई ऐलान हो सकता है.

इनकम टैक्‍स

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स को लेकर ऐलान कर सकती हैं. टैक्‍स रिजीम के तहत 12 लाख तक की सालाना कमाई पर टैक्स नहीं है. ओल्ड टैक्स रिजीम का यूज करते हुए इसे 12 लाख से 14 लाख करने की मांग की जा रही है.

ओल्‍ड टैक्‍स रिजीम

विज्ञापन

नई टैक्स व्यवस्था के तहत 12 लाख टैक्‍स छूट दे दी गई थी. टैक्‍सपेयर्स इसमें छूट की उम्मीद कर रहे हैं. अभी बेस टैक्स छूट लिमिट 2.5 लाख रुपये है. इसे Section 87A के तहत टैक्‍स रिबैट कर 5 लाख तक छूट बढ़ा दी जाती है. इसे 8 लाख करने की मांग है.

विज्ञापन

नेशनल पेंशन सिस्‍टम

नेशनल पेंशन सिस्‍टम रिटायरमेंट फंड पर छूट की मांग हो रही है. अभी नॉन-गवर्नमेंट सेक्‍टर के कर्मचारियों के लिए 80 प्रतिशत तक फंड रिटायरमेंट के समय निकालने की अनुमति है. उम्मीद की जा रही है कि, एनपीएस छूट को नए टैक्‍स रिजीम में शामिल कर इसके ऊपर शून्‍य टैक्‍स का ऐलान किया जाए.

विज्ञापन

इंश्‍योरेंस में छूट की मांग

इंश्‍योरेंस को जीएसटी कैटेगरी में रखने और 100 प्रतिशत एफडीआई मंजूरी के बाद उम्मीद है कि, इंश्‍योरेंस को गांवों तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा.

विज्ञापन

सोना-चांदी को लेकर ऐलान

सोना और चांदी बहुत महंगा हो गया है. इसके रेट बढ़ने से यह लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि सरकार गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी को कम करे, जीएसटी दर घटाए इससे कुछ राहत मिलेगी.

विज्ञापन

सीनियर सिटीजन को छूट

रेलवे में टिकट बुक करने को लेकर कोविड 19 से पहले सीनियर सीटीजन को सुविधा दी जाती थी. अब यह बंद हैं ऐसे में इसे फिर से शुरू करने की मांग है.

विज्ञापन

शेयर बाजार को लेकर उम्मीद

वैश्विक तनाव के कारण शेयर बाजार दबाव में नजर आता है. शेयर मार्केट में LTCG, STCG और STT में रियायत की उम्मीद की जा रही है. इसके साथ ही शेयर बाजार पर अधिक टैक्स को खत्म करने की उम्मीद की जा रही है. इसको लेकर ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

किसानों को उम्मीद

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद दी जाती है. इसे 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की उम्मीद है. इसके साथ ही किसानों की एमएसपी में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ