Union Budget 2025: होली से पहले होमबायर्स की लाइफ में भरेंगे 'रंग', रियल एस्टेट के लिए SWAMIH फंड का ऐलान

Union Budget 2025: रियल एस्टेट क्षेत्र में अटकी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए बजट में 25000 करोड़ रुपये के फंड बनाया गया है। इससे अपने घर का सपना देख रहे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा।

Flats
विज्ञापन

Union Budget 2025 SWAMIH Fund: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश कर दिया है। ये मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक आम बजट है। जिसमें सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, वित्त मंत्री ने नवंबर 2020 में रियल एस्टेट क्षेत्र में अटकी पड़ी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए 25000 करोड़ रुपये के SWAMIH FUND की घोषणा की है।

विज्ञापन

पहले फेज में पूरे किए 50000 घर, लोगों के अधूरे सपने होंगे पूरे

जानकारी के अनुसार करीब 40000 रियल एस्टेट हाउसिंग प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं। जिससे बड़ी संख्या में लोग अपने आशियाने के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस योजना के पहले फेज में अब तक 50000 घरों को पूरा भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा और लोगों का अपने सिर पर छत का सपना पूरा होगा।

क्या है Special Window for Affordable & Mid-Income Housing Fund

वित्त मंत्री ने स्वामिह फंड के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि ये Special Window for Affordable & Mid-Income Housing Fund है। जिसे ऐसे लोगों की मदद के लिए तैयार किया गया है, जिनका अपना घर होने का सपना किसी न किसी कारण से अधुरा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तह सरकार द्वारा बनाये गए घरों की चाबी भी लोगों को देना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ